All India NewsBlog

मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा आज, तैयारियां पूरी

Share the post

15 हाफिज़-ए-कुरआन की होगी दस्तारबंदी, देश के नामचीन उलमा करेंगे शिरकत

रांची/हुसीर। मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर का 13वां भव्य जलसा-ए-दस्तारबंदी आज 9 मई को आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जलसे में 15 हाफिज़-ए-कुरआन के सिर पर दस्तार-ए-फ़ज़ीलत बांधी जाएगी। यह जानकारी मदरसा के मौलाना नैय्यर इक़बाल मज़ाहिरी ने दी। उन्होंने बताया कि जलसे की अध्यक्षता हाफिज़ व कारी मोहम्मद उस्मान रशीदी करेंगे, जबकि सरपरस्ती मौलाना कारी अशरफुल हक़ मज़ाहिरी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मौलाना कारी बाबर अशरफी करेंगे।


जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना अबूतालिब रहमानी मौजूद रहेंगे। वहीं विशेष संबोधन मौलाना मुफ़्ती अशरफ अब्बास कासमी करेंगे। इसके अलावा मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद अनवर कासमी, डॉ. मुफ़्ती सलमान कासमी, मौलाना मोहम्मद अकरम कासमी और मौलाना अंसारुल्लाह कासमी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध उलमा-ए-कराम और कारी भी शिरकत करेंगे। वहीं नातख़्वानी के लिए शबान दिल खैराबादी और असद आज़मी अपनी आवाज़ से महफिल को रौशन करेंगे। आयोजकों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस दीनि और रूहानी कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर अंजुमन हुसीर के अध्यक्ष सुलैमान अंसारी, सचिव नेसार एंड नसीम अंसारी, कोषाध्यक्ष शफ़ीउल्लाह, सदस्य इकरामुल हक, सरफराज, हाजी आबिद गागी, मोबीन, रकीब, आदि थे।

Leave a Response