पारा शिक्षकों एवं पंचायत सचिवालय कर्मियों की समस्याओं से रूबरू हुईं रानी कुमारी

राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति और पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

मांगों के संदर्भ में सरकार से अनुरोध करने का आश्वासन
- सकारात्मक वार्ता की पहल की जाएगी : रानी कुमारी रांची। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति और राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत करने धरना स्थल पर पहुंचीं।
रानी कुमारी उक्त दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं। राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य में 18 हजार पंचायत सचिवालय कर्मी नियुक्त किए गए हैं। वर्ष 2016 में इनकी नियुक्ति हुई है। पंचायत स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने के उद्देश्य से सरकार ने उनकी नियुक्तियां की थी। लेकिन इन्हें यथोचित मानदेय व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। वहीं, झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति (पारा शिक्षकों) की ओर से बताया गया कि टेट पास शिक्षकों को सहायक आचार्य की परीक्षा से मुक्त रखते हुए वेतनमान की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। समन्वय समिति के पदधारियों ने बताया कि टेट पास पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा देने, सहायक आचार्य की परीक्षा से मुक्त रखने तथा वेतनमान में वृद्धि की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की नींद नहीं टूट रही है।उक्त दोनों संगठनों द्वारा राजद की महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र निष्पादन की मांग की गई।
रानी कुमारी ने दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार के संज्ञान में देते हुए सकारात्मक वार्ता की पहल की जाएगी। रानी कुमारी के आश्वासन से दोनों संगठनों के बीच आशा की एक नई किरण जगी है।

You Might Also Like
ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में प्रशासन, आवास योजना की होगी पुनः समीक्षा
आज तालाटांड पंचायत के दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड विकास...
मर्कज अदब-ओ-साईस और हलका अदब अंजुमन तहरीक उर्दू के संयुक्त दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) और सेमीनार का आयोजन
रांची: मर्कज अदब-ओ-साईस और हल्के अदब अंजुमन तहरीक उर्दू ने आज, रविवार, 21 जून को मौलाना अबुल कलाम आजाद हॉल,...
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...







