All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

मत्स्य कृषकों के लिए कार्यशाला आयोजित, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, मत्स्यपालन से आर्थिक समृद्धि बढ़ाएं : अमरेन्द्र कुमार

Share the post

रांची/लोहरदगा। जिला मत्स्य कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्य कृषकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, कृष्णा सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, लोहरदगा, अमरेन्द्र कुमार, उप मत्स्य निदेशक, रेवती हांसदा, सहायक मत्स्य निदेशक, पुष्पा कुमारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, लोहरदगा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती कालेन ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि व्यावसायिक हो गई है, मत्स्य पालन भी कृषि का ही अंग है। आधुनिक तरीके से मछलीपालन कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं,


श्री कृष्ण सिंह ने भोजन में प्रोटीन लेने के लिए मछली पालन करने का सुझाव दिया। सभी जलकरों को मछली से आच्छादित कर लोहरदगा जिले को अग्रणी जिला बनाने का संकल्प दिलाया। जिले के प्रगतिशील किसानों में पहलवान तिवारी, धनंजय तिवारी, पवन उरांव, मत्स्य बीज उत्पादक रोहित भगत, अंकित भगत ने संबोधित किया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अमरेन्द्र कुमार, उप मत्स्य निदेशक, ने कहा कि कृषि मंत्री के दिशा निर्देश के आलोक में सभी जिलों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
जिसमें विभाग की योजनाओं, तथा एनएफडीबी पोर्टल पर पंजीकरण कराना प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा कुमारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी द्वारा किया गया।
इस मौके पर काफी संख्या में मत्स्य कृषक उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

Leave a Response