All India NewsBlog

“सर सैयद अहमद और मौलाना आज़ाद विचारधारा है”

oplus_11534336
Share the post
oplus_11534336

“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची द्वारा आयोजित समाज सुधार अभियान के तहत 12 नवंबर से 18 दिसंबर तक 40 दिनों के कार्यक्रम का शुभारंभ रहमानिया मोसाफिर खाना, अंजुमन प्लाज़ा, मेन रोड़,रांची में हुआ।

जिसमें आज “एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की वैचारिक विरासत:हमलोग और सरकार” पर परिचर्चा हुई।

जिसकी अध्यक्षता रांची ईदगाह के ईमाम/ईदेन मौलाना डॉ असग़र मिसबाही साहब ने की एवं संचालन रक्तवीर इंजीनियर शाहनवाज अब्बास और शिक्षक औरेन्ज़ेब खान ने किया,जबकि कार्यक्रम का विषय प्रवेश वरिष्ठ पत्रकार सैयद शहरोज़ क़मर ने किया एवं 40 दिनों की विभिन्न कार्यक्रम योजना पर लहू बोलेगा के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान ने अवगत कराया।

oplus_11534336

समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में रांची के युवाओं ने लिया बड़ा संकल्प जिसमें शहर के मुस्लिम युवाओं ने एक नेक पहल की है, सामाजिक सुधार की दिशा में बढ़ा क़दम कारवाँ में बदलेगा -यही उनका संकल्प है और कोशिश भी रहेगी। रक्तदान एवं रक्त विकार रोग के फ़ील्ड में सक्रिय संस्था लहू बोलेगा के बैनर तले इस अभियान का आज आग़ाज़ हुआ है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सद्भावना एवं समाज कल्याण पर केंद्रित अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिसमें सेमिनार,सांस्कृतिक कार्यक्रम,शैक्षणिक-रोजगार कॉउन्सिल,आरटीआई-आरटीई वर्कशॉप, सरकारी योजनाओं पर केंद्रित वर्कशॉप,समाज सुधारक व्यक्तित्व एवं प्रोत्साहन-सम्मान कार्यक्रम आदि विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम के रूप में समापन होगा।
इस कार्यक्रम हेतु एक टीम का गठन हुआ जो जन सरोकार फाउंडेशन झारखंड के नाम से गठित हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सैयद शहरोज़ क़मर, शिक्षक अशरफ़ हुसैन, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास,शिक्षक औरेन्ज़ेब खान,लेखिका यास्मीन लाल,छात्र नेत्री नौरीन अख़्तर,रिसर्चर मो समी एवं अन्य शामिल है।

oplus_11534336

कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों महान शिक्षाविदों और विचारकों के जीवन, उनके शैक्षणिक योगदान तथा सामाजिक चेतना के संदेश पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का आधार शिक्षा, जागरूकता, आपसी भाईचारा और सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज में व्याप्त अशिक्षा, असमानता और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के आवश्यकता है जो सरकारी प्रयास समेत आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और युवाओं को भी अपनी भूमिका निभानी होगी।

परिचर्चा में सर सैयद अहमद खान के शैक्षणिक आंदोलन और आधुनिक शिक्षा के प्रसार के प्रयासों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद ने शिक्षा को सामाजिक एवं बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम माना था। उन्होंने समाज को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने और नई पीढ़ी को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया। आज भी उनके विचार समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इसी क्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में उनका योगदान भारतीय शिक्षा व्यवस्था के विकास में ऐतिहासिक महत्व रखता है। उनके विचार आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और समावेशी शिक्षा के लिए प्रासंगिक हैं।

वक्ताओं ने कहा कि समाज सुधार का अर्थ केवल किसी एक वर्ग या समुदाय का विकास नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। इसके लिए समाज और सरकार के बीच सकारात्मक संवाद तथा सहयोग आवश्यक है। सामाजिक संगठनों को चाहिए कि वे जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए रचनात्मक पहल करें।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, संविधान, सामाजिक समरसता और समाज कल्याण जैसे विषयों को अभियान की प्रमुख प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

अभियान का उद्देश्य सर सैयद अहमद खान और मौलाना आजाद के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी सद्भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

परिचर्चा में कहा गया कि मौलाना आज़ाद और सर सैयद दोनों व्यक्तित्व ने समाज और राष्ट्र निर्माण में आधुनिक शिक्षा और वैज्ञानिक सोच के साथ परस्पर बंधुत्व पर बल दिया, लेकिन समाज के साथ सरकारें भी उनके विचारों को धरातल पर उतारने में नाकाम रही हैं।

मौलाना आज़ाद और सर सैयद के विचार-व्यवहार को प्रासांगिक बताते हुए उस पर चलने की बात कही,रांची शहर में मौलाना आज़ाद द्वारा स्थापित संस्थाओं की अव्यवस्था का सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर हेमंत सरकार द्वारा मौलाना आज़ाद को याद नहीं किये जाने को क्रूर विडंबना बताया।
मौलाना आज़ाद जैसे देश के निर्माताओं की अनदेखी किये जाने पर सरकार को घेरा।
सामाजिक बदलाव के लिए प्रगतिशील सोच पर ज़ोर दिया।

परिचर्चा के मुख्य वक्ता सैयद शहरोज़ क़मर, विशेष वक्ता माही के अध्यक्ष इबरार अहमद, सीपीएम झारखंड राज्यसचिव प्रकाश विप्लवी,पूर्व प्राचार्य एवं लेखक शमीउल्लाह खान असदकी, प्राचार्य अशरफ़ हुसैन, पूर्व छात्र अध्यक्ष,अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एलिग शारिक अहमद,अमिया अध्यक्ष एस.अली, लेखिका यास्मीन लाल,पत्रकार ग़ुलाम शाहिद, अधिवक्ता अज़हर खान,अध्यक्ष-अंजुमन लीगल सेल,समाजसेवी एज़ाज़ गद्दी,मेराज गद्दी,नेहाल अहमद,फ़राज़ अब्बास,महिलाधिकार पर कार्यरत शहनाज़ बेग़म,सुरैया बेग़म,फ़रिहाया बिलकिस,छात्र नेत्री नौरीन अख़्तर,मो दानिश,मो समी,मो मिन्हाज, मो शाहिद,सुफियान एज़ाज़ गद्दी,मेराज गद्दी,रक्तवीर मो बब्बर,अकरम राशिद,जावेद खान,साज़िद उमर,नसीम खान आदि शामिल थे।

….लहू बोलेगा, रक्तदान संगठन रांची…..
संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी।

Leave a Response