All India NewsBlogJharkhand News

ग्राहक सेवा की मिसाल:: वाॅन्डर अर्थ ने सुलझाई परेशान ग्राहक की समस्या

Share the post

*मामला कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी का

रांची। “ग्राहक देवो भव” यानी ग्राहक देवता तुल्य होते हैं। व्यापार में ग्राहकों की संतुष्टि सर्वोपरि है। इसे शत-प्रतिशत चरितार्थ किया है राजधानी रांची के तुपुदाना (खूंटी रोड) स्थित कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल डिवीजन के अधिकृत बिक्रेता “वाॅन्डर अर्थ” के व्यवस्थापक सतीश कुमार ने। श्री कुमार विगत लगभग चार वर्षों से
कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक व मोपेड आदि की बिक्री कर रहे हैं। उनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के कारण ‘वाॅन्डर अर्थ’ कोमाकी स्कूटी के ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है।


गत दिनों एक परेशान ग्राहक की समस्या को उन्होंने अपने स्तर से सुलझाया। इस वजह से वह ग्राहकों की प्रशंसा के पात्र बन गए हैं।
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कोमाकी स्कूटी के एक अन्य डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बिक्री किए गए स्कूटी में उत्पन्न खराबी को अपने स्तर से दूर कर कंपनी के इमेज को प्रभावित होने से बचाया।
इस संबंध में बताया गया कि रांची के मेन रोड स्थित कोमाकी के एक डिस्ट्रीब्यूटर “चूज एंड यूज” से एक ग्राहक ने गत 8 जून को स्कूटी खरीदी थी। अगले ही दिन यानी 9 जून को बैटरी में खराबी आ गई नतीजतन स्कूटी बंद हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत चूज एंड यूज के प्रोपराइटर से की। चार-पांच दिनों के बाद चूज एंड यूज की संचालिका स्वयं ग्राहक के घर आईं और बैटरी खोल कर ले गई। ग्राहक द्वारा बार-बार आग्रह किए जाने के बाद भी उसने ग्राहक को बैटरी उपलब्ध नहीं कराया। जिसके कारण एक महीने तक स्कूटी बंद पड़ी रही।
ग्राहक द्वारा कानूनी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद उन्हें दूसरी नई बैटरी दे दी, लेकिन बैटरी को स्कूटी में असेंबल नहीं करवाया। ग्राहक ने इस पीड़ा को कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल डिवीजन के अधिकृत बिक्रेता वाॅन्डर अर्थ के व्यवस्थापक सतीश कुमार से साझा किया। सतीश कुमार ने ग्राहक को हर संभव सहयोग करने को आश्वस्त किया।
उक्त ग्राहक के आवास पर अपने मैकेनिक को भेज कर स्कूटी में बैटरी असेंबल करवाया और स्कूटी अपने प्रतिष्ठान में मंगवाकर उसमें अन्य आवश्यक एसेसरीज भी अपने स्तर से लगवा दिया। कोमाकी स्कूटी में साइड गार्ड स्टील का असेंबल किया हुआ आता है, जबकि चूज एंड यूज की प्रोपराइटर ने इसके लिए अलग से पैसे की मांग की। वहीं, वाॅन्डर अर्थ के संचालक ने इसे अपने स्तर से निःशुल्क उपलब्ध करा दिया। ऐसा कर उन्होंने ग्राहक सेवा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की।
इस संदर्भ में हेहल के सुंदर नगर निवासी कोमाकी स्कूटी के एक ग्राहक ई.अरुण कुमार सिंह ने कहा कि विगत लगभग तीन वर्षों से स्कूटी यूज कर रहे हैं। ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराने में वाॅन्डर अर्थ की भूमिका सराहनीय है। सतीश कुमार ने ग्राहक सेवा की एक अद्भुत मिसाल पेश की है। इससे ग्राहकों के बीच कंपनी की बेहतर छवि भी बनी है। उन्होंने कहा कि यदि कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी
लेना हो तो “वाॅन्डर अर्थ” से लें।
यहां ग्राहकों को आफ्टर सेल सर्विस की बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध है। ई.श्री सिंह ने कहा कि कंपनी की साख पर आंच न आए,इस दिशा में ‘वाॅन्डर अर्थ’ की प्रतिबद्धता सराहनीय है।

Leave a Response