All India NewsBlog

दिनभर घर-घर, रातभर ऑनलाइन: वार्ड 16-17 की बीएलओ कर्मी कुजूर निभा रहीं एसआईआर की जिम्मेदारी

oplus_3145728
Share the post
oplus_3145728

पूरा परिवार बना सहयोगी, बेटी कॉलेज से लौटकर करती है ऑनलाइन कार्य में मदद

रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत वार्ड संख्या 16-17 के बूथ संख्या 240 की बीएलओ कर्मी कुजूर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मतदाताओं तक पहुंच रही हैं। वह दिनभर घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म का वितरण और संग्रह करती हैं, जबकि देर रात तक फॉर्मों को ऑनलाइन अपलोड करने का कार्य भी करती हैं।

oplus_3145728

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में उनका पूरा परिवार कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहा है। उनकी बेटियां सोनम परवीन और सुमबुल परवीन, जो पढ़ाई के साथ-साथ अपनी मां का हाथ बंटाती हैं, फॉर्म भरने और ऑनलाइन प्रक्रिया में सहयोग करती हैं। वहीं उनके पति इमरान उर्फ राजू भाई भी लोगों को आवश्यक जानकारी देने और फॉर्म भरवाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में हैदर अली भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

कर्मी कुजूर बताती हैं कि घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सरकारी दायित्व निभाना आसान नहीं है, लेकिन परिवार के सहयोग से यह कार्य सुचारु रूप से हो रहा है। उन्होंने कहा, “मेरी कोशिश है कि मेरे बूथ का एक भी पात्र मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से वंचित न रहे। सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाना मेरा कर्तव्य है।”

oplus_3145728

उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां कॉलेज से लौटने के बाद सीधे इस कार्य में जुट जाती हैं। कोई फॉर्म भरने में मदद करता है, कोई ऑनलाइन अपलोड करता है तो कोई लोगों को आवश्यक जानकारी देता है। इस तरह पूरा परिवार एसआईआर अभियान को सफल बनाने में जुटा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने भी कर्मी कुजूर और उनके परिवार की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ बीएलओ के कारण मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने में काफी सुविधा मिल रही है।

Leave a Response