Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

सामाजिक नवनिर्माण के लिए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को वोट दें: रेखा सहाय

यशस्विनी को विजयी बनाएं और रांची संसदीय क्षेत्र के विकास का सपना साकार करें : सुंदरी तिर्की
भाजपा हटाएं, देश बचाएं : रानी कुमारी

वरीय संवाददाता
रांची। प्रख्यात टीवी कलाकार रेखा सहाय ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को वोट देने की अपील की। श्रीमती सहाय रविवार को सुंदर नगर, हेहल (काजू बागान) में राजद महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय सीट से पहली बार युवा व महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने का अनुरोध किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की ने कहा कि सुश्री सहाय को रांची संसदीय सीट से जिताकर भेजें और क्षेत्र में सर्वांगीण विकास का सपना सरकार करने में सहयोग करें।


मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्राहिमाम कर रही है। भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को दिग्भ्रमित किया है। जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। जनता का भाजपा से मोह भंग होने लगा है। उन्होंने महिलाओं,युवाओं किसानों व सभी वर्गों के मतदाताओं से रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान देवंती कुमारी, उर्मिला देवी, अंजली देवी, सोनी देवी, नीलू देवी, आरती देवी, लकी कुमारी, मुस्कान देवी, मीना देवी, गीता देवी, पूजा देवी, अन्नु कुमारी, विभाश्री, लक्ष्मी कुमारी, काजल कुमारी, प्रतिभा, प्रेरणा, किरण, आयुष, दिव्यांशु, सोनू, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Response