Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को अर्पित किया श्रद्धासुमन, शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ न जाने दें : लाल प्रवीरनाथ शाहदेव

स्वतंत्रता सेनानियों को मिले समुचित सम्मान : निपु सिंह

विशेष संवाददाता

रांची। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी व बड़कागढ़ के राजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 166 वें शहादत दिवस के अवसर पर शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला प्रशासन व झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति (गृह मंत्रालय), झारखंड के संयुक्त सहयोग से अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में झारखंड के अमर शहीदों के परिजनों व आम जनों द्वारा शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
शहीद दिवस समारोह अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के जन्म स्थल सतरंजी गढ़ परिसर स्थित सेक्टर तीन (गोलचक्कर), धुर्वा में प्रतिमा स्थल पर समाजसेवी निपु सिंह ने अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्री सिंह ने कहा देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को हमेशा दिल में रखना चाहिए और उनको समुचित सम्मान देना चाहिए।
इस मौके पर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव परिवार के वंशज व उत्तराधिकारी ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने कहा कि गर्व है कि मैं इस महान पुरुष का वंशज हूं।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ न जाए, इसके लिए राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर जनता को राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर लाल प्रवीर नाथ शाहदेव, निपु सिंह के अलावा सौरभ वर्मा,महिमा कुमारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Response