Saturday, July 27, 2024
Blog

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई टीपीसीसी जनरल सेक्रेटरी उज्मा शाकिर

तेलंगाना रियासत में अहम् जिम्मेदारी का मिला आश्वासन

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

हैदराबाद:- बिहार के सासाराम जिले में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनरल सेक्रेटरी उज्मा शाकिर मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल रही। इस मौके पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनरल सेक्रेटरी उज्मा शाकिर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि तेलंगाना प्रदेश से बिहार पहुंचकर 14,15,16 फरवरी को राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय में शामिल हुई। मणिपुर से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तेलंगाना राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया गया। जिसको गौर से सुनने के बाद तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनरल सेक्रेटरी उज्मा शाकिर से कहा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय के पांच स्तंभ जो देश को ताकत देंगे, वे हैं युवा न्याय, सहभागी न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय। उन्होंने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आने वाली पांच न्याय गारंटी स्कीम तेलंगाना जनता को जानकारी देने के लिए कहा जिससे कांग्रेस पार्टी ज्यादा मजबूत हो सकेगी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनरल सेक्रेटरी उज्मा शाकिर ने कहा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आश्वासन देकर कहा कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द तेलंगाना मुस्लिम कांग्रेस नेत्री उज्मा शाकिर के साथ इंसाफ करते हुए नारी न्याय तहत तेलंगाना रियासत में अहम जिम्मेदारी देगी।

Leave a Response