झारखंड तलवारबाजी संघ के द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन
रांची: झारखंड तलवारबाजी संघ के द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन मोराबादी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में किया गया जिसका समापन दिनांक 11 /6/ 23 को किया गया,इस समापन समारोह में झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष श्री अर्चित आनंद महासचिव श्री जयकुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष कर्मवीर उराव उपस्थित थे,तलवारबाजी संघ के कोच रामाशीष सिंह एवं प्रेम उदय बैक खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया एवं खेल के नए नियमों से अवगत हुए झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने बताया कि तलवारबाजी विश्व के प्राचीनतम खेलों में से एक है और ओलंपिक खेलों में दूसरा ऐसा खेल है जिसमे सबसे ज्यादा मेडल दिये जाते हैं।उन्होंने यह भी आश्वस्त किया की इस तरह का शिविर लगता रहेगा।इस केंद्र सभी तरह के आधुनिक उपकरण मौजूद हैं।
सभी प्रतिभागियों का श्री अर्चित एवं श्री जयकुमार सिन्हा ने हौसला बढ़ाया और अपने राज्य और देश का नाम रौशन करने हेतु शुभकामनाएँ दी।उन्होंने या भी बताया कि प्रत्येक शनिवार संध्या 4:30 एवं रविवार प्रातः 6:30 प्रशिक्षण दिया जा रहा है इच्छुक खिलाड़ी जो प्रशिक्षण लेना चाहते है वह दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं 7766 900394, 8102222853,8002857024

You Might Also Like
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ने किया जुलूस क्षेत्र का दौरा, कहा
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान ,प्रवक्ता मो.इस्लाम तथा कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम के संयुक्त नेतृत्व में एक कारवां...
विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर जनजागरुकता और अपील अभियान आयोजित हुआ….
आज लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की...
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...









