झारखंड में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं : अरशद अंसारी


अरशद अंसारी बड़गांव चतरा
- यूथ कांग्रेस के झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर अरशद अंसारी ने इंडिया अलायंस की बड़ी जीत पर झारखंड के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड शांतिप्रिय और न्यायप्रिय लोगों का राज्य है. झारखंड में गंगा-जमनी तहजीब की परंपरा को संरक्षित करने वाले रहते हैं।यहॉ नफरत फैलाने वालो के लिए कोई जगह नहीं है। झारखंड की जनता बधाई की पात्र है। झारखंड में एक प्रगतिशील सरकार, एक न्यायप्रिय सरकार, महिलाओं को स्थिर करने वाली सरकार, रोजगार के अवसर देने वाली सरकार और सबसे महत्वपूर्ण भाईचारा और प्रेम का संदेश देने वाली सरकार स्थापित की। मैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इंडिया एलायंस के सभी शीर्ष नेताओं को बधाई देते हुए मुसलमानों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों की आवाज बन चुके डॉ. इरफान अंसारी को झारखंड का उपमुख्यमंत्री बनाने की अपील करता हूं।यह नतीजा विशेषकर मुसलमानों द्वारा किये गये मतदान का है। डॉक्टर इरफान अंसारी को उपमुख्यमंत्री बनाकर झारखंड के अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को बहाल करने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, निश्चित रूप से झारखंड हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है और मुझे उम्मीद है कि नई सरकारअल्पसंख्यकों की मदद करेंगे, झारखंड के कल्याण के लिए व्यावहारिक कदम उठायेंगे. उर्दू अकादमी उर्दू टीचरों की बहाली अल्पसंख्यक वित्त निगम मदरसा बोर्ड आदि का यथाशीघ्र गठन किया जायेगा*

You Might Also Like
आक्रोशित उपभोक्ता के विरोध का नायाब तरीका :पियाजियो इलेक्ट्रिक मालवाहक टेंपो के डीलर “क्वालिटी एंड ट्रैक्टर्स” पर ग्राहक ने लगाया आरोप कहा, दावे के अनुसार नहीं है गुणवत्ता
रांची। राजधानी के हरमू निवासी व्यवसायी उपेन्द्र कुमार ने पियागिओ के इलेक्ट्रिक बैट्री चालित मालवाहक टेंपो के डीलर "क्वालिटी एंड...
ईद की नमाज़ बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा करें लोग : मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन
अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की शहादत एवं मासूम बच्चियों की शहादत पर सादगी के साथ ईद मनाने की अपील —...
जानलेवा जटिल प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में एक बेहद जटिल और जानलेवा प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों की...
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
रांची। माहे रमजान के पाक महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में मशगूल हैं, वहीं रांची के एक छोटे बच्चे ने...







