Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के आयोजन का निर्णय सराहनीय: तुषारकांति शीट

रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के पूर्व सहायक सचिव एवं शहर के जाने-माने समाजसेवी तुषारकांत शीट ने कहा है कि केंद्र सरकार के युवा कार्य एवं खेलकूद मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर 6 से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह के आयोजन का निर्णय सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और संगोष्ठी का आयोजन जिला स्तर पर करने का निर्णय लिया जाना स्वागत योग्य है।
श्री शीट ने कहा कि स्वामी जी का जीवन युवाओं के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत है। साथ ही राष्ट्र एवं समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने पर भी केंद्रित है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करने की जरूरत है। राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा वर्ग के कंधे पर देश का भविष्य टिका हुआ है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग आगे आएं और राष्ट्र को समृद्ध व मजबूत बनाएं।

Leave a Response