HomeJharkhand Newsसुबोधकांत सहाय ने पटना में इलाजरत वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के स्वास्थ्य की ली जानकारी
सुबोधकांत सहाय ने पटना में इलाजरत वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के स्वास्थ्य की ली जानकारी
विशेष संवाददाता
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पारस अस्पताल, पटना में इलाजरत वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
श्री सहाय गुरुवार को पारस अस्पताल, पटना के यूनिट हेड संजय श्रीवास्तव से दूरभाष पर संपर्क कर मरीज की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
गौरतलब है कि बिहार के जाने-माने पत्रकार सुनील सौरभ विगत दो सप्ताह से पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती हैं। वह पेट व किडनी रोग से ग्रसित हैं।
पारस अस्पताल के चिकित्सकों ने श्री सौरभ के मल्टी ऑर्गन फेल्योर का मामला बताया है।
विदित हो कि श्री सहाय ने इसके पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ट्विटर पर संदेश प्रेषित करते हुए सुनील सौरभ को यथासंभव सहयोग करने का अनुरोध किया है।

You Might Also Like
संजय कृष्ण की संपादित “राधाकृष्ण की कहानियां” का लोकार्पण
रांची: प्रसिद्ध लेखक संजय कृष्ण द्वारा संपादित पुस्तक "राधाकृष्ण की कहानियां" का लोकार्पण मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...
वार्ड 16,17 में सफाई को लेकर बड़ा फैसला: हर दिन होगा कचरा उठाव, पार्षद सलाहुद्दीन उर्फ संजू का सख्त निर्देश
oplus_9437184 रांची: वार्ड संख्या 16 में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पार्षद सलाहुद्दीन उर्फ संजू ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने...
‘पतियों’ का यूनिवर्स यानि ‘पतिवर्स’ एक बार फिर लौटा, इस बार तिगुनी उलझन और धमाल के साथ ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज़
'पति पत्नी और वो दो' 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी मुंबई, अप्रैल, 2026: 'पति पत्नी और वो...








