Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand News

2024 में जन अधिकार पार्टी (लोo) झारखंड की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का काम करेगी: प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड जिस उद्देश्य से अलग हुआ था उसमें आज भी झारखंड पिछड़ा हुआ है

जन अधिकार पार्टी(लोo)मानव सेवा की भावना, इंसानियत सेवा की भाव में समर्पित रहती है: गुलाम मुर्तजा आलम

रांची: झारखंड प्रदेश में जिस तरह यहां के लोगों को राजनीतिक दलों ने छलने और ठगने का काम किया है। हमारी पार्टी इस मुद्दे पर क्लियर है। यहां के लोगों को छलने और ठगने नहीं दिया जाएगा। झारखंड जब से अलग हुआ है यहां के लोग राजनीति दंश झेल रहे हैं। झारखंड जिस उद्देश्य से अलग हुआ था उसमें आज भी झारखंड पिछड़ा हुआ है। यहां के स्थानीय लोगों को यहां के सरकार ने छलने का काम किया है। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लोo) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मुर्तजा आलम ने कहीं। वह रांची के हटिया गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेता और नौजवानों के दिलों कि धड़कन मानव सेवा भाव में समर्पित रहने वाले हमारे नेता पप्पू यादव जी के तरफ से हम आप सभी का स्वागत करते हैं। आज हम यहां प्रदेश अस्तर की कमेटी का गठन करने के लिए आए हैं। हमारे नेता पप्पू यादव जी ने मुझको अपना सिपासालार बनाकर रांची भेजा है। झारखंड सरकार ने जनता को झूठा प्रलोभन देकर बेवकूफ बनाने का काम किया है। 2024 से पहले यहां के सभी राजनीतिक दलों को जन अधिकार पार्टी (लोo) लोहा के चना चबाने पर मजबूर कर देगी। हमारी पार्टी यहां के मूलभूत समस्याओं को लेकर आएगी और जनता के बीच जाने का कार्य करेगी। लगभग 22 वर्षों से झामुमो ने सभी दलों के साथ सत्ता पर काबिज रहा। झामुमो के नेतृत्व में ही यहां के लोगों को छलने और ठगने का काम हुआ है। आने वाला समय में जन अधिकार पार्टी (लोo) जन-जन तक जाएगी और यह बताने का काम करेगी की जितनी भी सरकार बनी है सभी ने आप लोगों को छलने और ठगने का काम किया है। इसलिए आप लोग एक बार जन अधिकार पार्टी को कामयाब बनाए। 1932 के खतियान का लोग मांग कर रहे हैं, उनकी मांग को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। हमारी पार्टी मानव सेवा की भावना, इंसानियत सेवा की भाव में समर्पित रहती है। चाहे वह अपने 1932 हो या 1982। वर्तमान सरकार के 4 साल पूरे हुए हैं लेकिन सिर्फ यहां के खनिज संपदा की लूट मची हुई है। ईमानदारी से यहां की सरकार अगर राजकीय संपदा को बचा लेती तो यहां के झारखंड का विकास होता। यहां सरकार ने अपने गलत नीति और गलत पॉलिसी के कारण आज झारखंड पिछड़ा हुआ राज्य में खड़ा है। जन अधिकार पार्टी (लोo) आने वाले वक्त में सरकार को मजबूर कर देगी कि यहां के अवाम को इनको जवाब देना होगा। श्री आलम ने आगे कहा के मुख्यमंत्री के कथनी और करनी में आसमान जमीन का फर्क है। 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन ने खुले मंच में कहा था कि हमारे प्रदेश में मॉबलिंचिंग नहीं होगी। मॉबलिंचिंग पर सरकार को जवाब देना होगा। अगर जन अधिकार पार्टी (लोo) की सरकार बनती है तो मॉबलिंचिंग का नाम नहीं होगा। जीरो टॉलरेंस पर काम होगा। उन्होंने आगे कहा कि 2024 में जन अधिकार पार्टी(लोo) झारखंड के सभी 81 सीटों पर लड़ने का काम करेगी। हमारे नेता पप्पू यादव जी का झारखंड दौरा जल्द होगा। हम झारखंड की जनता से अपील करते हैं कि आपने 20 से 22 वर्षों से सभी सरकार को देखा है, बस एक बार आप सब जन अधिकार पार्टी (लोo) को मजबूत करें। जन अधिकार पार्टी झारखंड को कायाकल्प और विकास के राह पर ले जाने का कार्य करेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मुर्तजा आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष नियाजुल आलम, सम्मानित सदस्य सैय्यद उमर फारूक, प्रदेश महासचिव संतोष सोनी, प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी अशरफ खान, (समीर)
राजेश कुमार सिन्हा रांची जिला अध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रांची शंकर मुंडा, धनबाद जिला अध्यक्ष उमेश यादव,
बोकारो जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलज़ार शाह, बोकारो जिला उपाध्यक्ष नवाज़ अहमद, बोकारो जिला सचिव बंगाली शाह, मीडिया बोकारो जिला प्रभारी अरशद खान, सदस्य दाऊद शाह, गुलाम मुस्तफा शाह समेत आदि उपस्थित थे।

Leave a Response