Saturday, July 27, 2024
Bokaro News

प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक किया

 

झारखंड राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर किया बैठक                                                          झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान  प्रतापगढ़ी के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक किया । इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान थे। ।इस मौके पर मंजूर अंसारी ने कहा कि आज हम लोग बोकारो के सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम कर्बला मैदान में 28 मई को होगा । इसको लेकर हम लोग बैठक किए हैं।जो ऐतिहासिक होगा । 

इस मौके पर अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी  बोकारो से हैं तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोकारो से हैं। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम बोकारो कर्बला मैदान में हो रहा है ।प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उनका स्वागत करते हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक करने के लिए हम लोग पूरे झारखंड के 24 जिला में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं  तथा 24 जिला के लोगों को पूरा समर्थन मिल रहा है ।इस मौके पर  काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Response