समाजसेवियों ने दो गरीब बालिकाओं का विवाह कराया
गरीबों-जरूरतमंदों की सेवा से होती है सुखद अनुभूति: तुषार कांति शीट
विशेष संवाददाता
रांची। रामगढ़ के टूटी झरना स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में दो गरीब बालिकाओं का विवाह श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट सहित अन्य समाजसेवियों के सहयोग से कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों बालिकाओं के अभिभावक वैवाहिक समारोह के आयोजन में होने वाले खर्च का वहन करने में सक्षम नहीं थे। इसे देखते हुए समाजसेवी तुषार कांत शीट ने अपने सहयोगियों के साथ दोनों बालिकाओं का विवाह मंदिर परिसर में संपन्न कराने और यथोचित सहयोग करने का निर्णय लिया। उनके सौजन्य से नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए गए। नव दंपति को उनके सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर आलोक मजूमदार, तन्मय मुखर्जी, अरुण सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
ईद-उल-अज़हा कुर्बानी,सुपुर्दगी,रजा और इंसान को इंसानियत का पैगाम देने एवं समाज में भाईचारा और मोहब्बत फैलाने का नाम यह त्यौहार है:असलम
ईद-उल-अज़हा हमें सिर्फ एक त्योहार पर्व के रूप में मनाने के लिए अल्लाह ने इस दिन को मुकर्रर नहीं किया...
یہی مقصود فطرت ہے یہی رمز مسلمانی
محمد قمر عالم قاسمی شہر قاضی رانچی جھارکھنڈ سرکار عید الاضحیٰ اسلامی اقدار وروایات ، تہذیب و ثقافت کا ایک...
राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने के हाथों यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन फैमिली स्टोर का आगाज़
कांके रोड में फैशन प्रेमियों को मिला इंटरनेशनल ब्रांड का नया ठिकाना रांची :आज दिनांक 26 मई 2026 को राजधानी...
एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार
राँची। भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना...








