तीन दिवसीय जतरा मेला का शुभारंभ, समाजसेवी शंभू सिंह ने किया मेले का उद्घाटन


रांची। सोदाग पंचायत में तीन दिवसीय जतरा मेला का शुभारंभ रविवार को हुआ।
सोहराय जतरा समिति के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक समरसता का प्रतीक जतरा मेला का उद्घाटन धुर्वा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी शंभू सिंह ने किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि जतरा मेला का आयोजन सदियों पुरानी हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। मेले में सामाजिक समरसता की छवि झलकती है।
उन्होंने मेला के भव्य आयोजन के लिए सोहराय जतरा समिति के पदधारियों, सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ.सुनील कुमार, सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

You Might Also Like
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
تحفظ ائمہ مساجد و موذنین کا اہم اجلاس 5 دسمبر کو انجمن پلازہ ہال مین روڈ رانچی میں ہوگا
: تحفظ ائمہ مساجد و موذنین کے زیرِ اہتمام 5 دسمبر 2026 بروز سنیچر صبح 10 بجے انجمن پلازہ ہال...
जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम को मिला ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’
रांची में भव्य समारोह का आयोजन, कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए किया गया सम्मानित डॉ....
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...







