Saturday, July 27, 2024
Blog

महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के हित संरक्षण के लिए समर्पित रानी कुमारी को महिला आयोग का चेयरमैन बनाएं : शारदा देवी

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की चतरा जिला अध्यक्ष व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शारदा देवी ने राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी को झारखंड राज्य महिला आयोग का चेयरमैन बनाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि रानी कुमारी महिला सशक्तिकरण एवं महिला हितों के संरक्षण के प्रति समर्पित शख्सियत हैं। विगत लगभग तीन दशक से महिला हितों के संरक्षण और महिलाओं को समुचित सम्मान व अधिकार के लिए संघर्षरत हैं। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, अंधविश्वास आदि के खिलाफ निरंतर जागरूकता अभियान चला रही हैं। महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, डायन-बिसाही कुप्रथा पर अंकुश लगाने की दिशा में वह सतत प्रयासरत हैं। शारदा देवी ने कहा कि झारखंड में महिला आयोग में शीर्ष पदों पर नियुक्ति नहीं होने से महिला हितों का अपेक्षित संरक्षण नहीं हो पा रहा है।
महिलाओं को उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है।
आयोग में योग्य, कुशल व अनुभवी महिला को चेयरमैन बनाने से महिलाओं को समुचित सम्मान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि रानी कुमारी इस पद के लिए सबसे उपयुक्त महिला हैं। उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने से महिलाओं को उचित न्याय मिल पाएगा।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में राजद महिला प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।

Leave a Response