Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

राजद महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्म दिवस, स्लम एरिया के बच्चों के बीच बांटे पठन-पाठन सामग्री, कराया भोजन

 

सामाजिक न्याय, सद्भावना और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक हैं लालू प्रसाद यादव: रानी कुमारी

 रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में रविवार (11जून) को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में शहर के हेहल स्थित पहाड़ी टोला में स्लम एरिया के बच्चों के बीच केक काटकर उनके जन्मदिन की खुशियां मनाई गई।  बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री व टाॅफी बांटे गए और उन्हें भोजन कराया गया। 

  इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि लालू प्रसाद यादव पिछड़ों, दलितों, गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। वे सामाजिक न्याय, सद्भावना और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक हैं। जनहित में उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता पाई है, जिससे जनता लाभान्वित हो रही है। श्री यादव द्वारा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों सहित आम जनता के लिए बनाई गई कई योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि श्री यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल बिहार व झारखंड में एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की  है। आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को बिहार व झारखंड की जनता अपना भरपूर समर्थन देगी। 

 इस अवसर पर नवमी देवी, राजकुमारी देवी, मीना देवी, ममता कुमारी, सरिता कुमारी, खुशबू कुमारी, अनु कुमारी, बॉबी देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, काजल कुमारी, द्रौपदी देवी, मुन्नी देवी, संध्या देवी, चुन्नी टोप्पो, संगीता सोरेन, लक्की यादव, सोनी यादव सहित काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद थे।

Leave a Response