हूल दिवस पर राजद ने शहीदों को दी श्रृद्धांजलि
अमर शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता: रानी कुमारी
वरीय संवाददाता
रांची। हूल दिवस के मौके पर सिद्धू कानू पार्क में अमर शहीद सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के पास राष्ट्रीय जनता दल की ओर से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झारखंड महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने और अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने में अमर शहीद सिद्धो-कान्हू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र के प्रति अमर शहीदों का समर्पण अनुकरणीय है। इस मौके पर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव भास्कर वर्मा, संतोष कुमार, गायत्री देवी, खुशी देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, अरशद अंसारी, सुबोध पासवान, मंतोष कुमार, विशु विशाल सहित अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
मोहर्रम नौजवान कमेटी मेन अखाड़ा मस्जिद मोहल्ला मोराबादी का रस्मे पगड़ी समारोह गंगा -जमुनी तहजीब का मिसाल बना
रांची : मुहर्रम नवजवान कमिटी, मेन अखाडा, मस्जिद मोहल्ला मोराबादी रांची मे रस्मे पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस...
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए झारखंड के समस्त राज्यकर्मी और पदाधिकारी दुआ और प्रार्थना करें : आदिल जहीर
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए समस्त राज्यकर्मियों और पदाधिकारी से दुआ...
मुहर्रम कब से शुरू हुआ और किसने किया? जाने
ताजीयादारी मुहर्रम का परवर्तक बादशाह तैमुर लंग मुहर्रम कोई त्योहार नहीं है यह सिर्फ इस्लामी हिजरी सन का पहला महीना...
मुहर्रम जुलूस से सम्बंधित गाईडलाइन जारी
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची ने मुहर्रम के जुलूस से सम्बंधित गाईडलाइन जारी कियासेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची ने धवताल अखाड़ा एवं...