खत्म तरावीह पर मांगी देश और राज्य की खुशहाली, हिंदू मुस्लिम में आपसी मोहब्बत की दुआ
तालाटांड़ के कई मस्जिदो में खत्म तरावीह
रांची: मस्जिद ए आला हजरत तालाटांड़ पतरातु में खत्म तरावीह का आयोजन किया गया। खत्म तरावीह की नमाज़ में अकीदतमंदो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मस्जिदों में मिलादुन्नबी का आयोजन कर मुल्क मैं अमन चैन खुशहाली व तरक्की, हिंदू मुस्लिम में मोहब्बत के लिए दुआ मांगी गई। उलेमा ने कहा कि पाक रमजान महीने में हर मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा वक्त नेकी में गुजारना चाहिए। जितना हो सके तहज्जुद की नमाज पढ़कर दुआ करनी चाहिए। सेहरी और नमाज़ के बाद कुरान शरीफ की तिलावत करनी चाहिए। तरावीह हाफिज शाहिद हजारीबागवी के द्वारा पढ़ाया गया।
मौके पर मौलाना बशीरुद्दीन, मौलाना मोहम्मद रजा, असरूद्दीन अंसारी, हाफिज हारून, हाजी शहादत,अब्दुल रउफ, शाहिद अफरीदी, नासिर, तारिक रजा, आरिफ रजा, शमशेर आलम, खलील चौकीदार, परवेज आलम, वारिस, तनवीर, तौफीक, मुबारक, तौकीर, एहसान अंसारी, कादिर अंसारी, फारुक अंसारी समेत फैजान मुस्तफा कमिटी के सभी सदस्य, पदाधिकारी समेत आसपास के सैंकड़ों लोग शामिल थे।

You Might Also Like
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने अर्थप्राप्ति फिनटेक सॉल्यूशंस के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
रांची: इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने नवाचार, इनक्यूबेशन और अनुसंधान के क्षेत्र में अकादमिक–उद्योग सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु अर्थप्राप्ति फिनटेक...
All India NewsJharkhand NewsPatratu NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewstechnologyUncategorizedvideos
झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा मिली ट्रेनिंग
रांची: (आदिल रशीद) झारखंड पर्यटन विभाग ने पतरातू डैम में स्थानीय लोगों के लिए पांच दिवसीय पावर बोट रिमोट कंट्रोल...
इस्लामी मरकज की नई कमेटी का चुनाव संपन्न
इस्लामी मरकज के सरपरस्त मोहम्मद सईद की सरपरस्ती एवं एदार-ए-शरीया झारखंड के नाजिम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी निगरानी में...
माउंट हेरा स्कुल इरबा क़ा 10वाँ वार्षिक उत्सव धूमधाम से मना
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तहजीब भी सिखाएं: सुप्रिया भट्टाचार्य ओरमांझी(मोहसीनआलम):माउंट हेरा स्कूल इरबा ने अपना 10वाँ वार्षिक उत्सव...









