मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी के भतीजों के वलीमा में उमड़ा जनसैलाब;मंत्री, पुर्व मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद ,विधायक और गणमान्य हस्तियों ने दी मुबारकबाद, सभी सम्मानित अतिथियों का आभार… मुख्या जाकिर अख्तर.


रामगढ़ /सोसो कला: एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और गुडविल मीशन के डाएरेक्टर दाउद आलम के भतीजों,खुशतर रिजवी एवं सिबतैन रजा पिता जाकिर अख्तर मुख्या बेटुल कलां पंचायत,के वैवाहिक प्रीतिभोज (वलीमा) का भव्य आयोजन रामगढ़ के सोसो कला झिंझरी टांड में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ओलमा-ए-किराम और बुद्धिजीवियों ने कसीर (भारी संख्या) तादाद में शिरकत कर दूल्हा-दुल्हन को सुनहरे भविष्य की दुआएं और मुबारकबादी पेश की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य के कल्यान मंत्री हफीजुल हसन अंसारी,मंत्री योगेंद्र प्रसाद,बिहार के सांसद जावेद आलम, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू,रामगढ विधायक ममता देवी,झारखंण राज्य अल्पसंख्यक के चेयरमैंन हेदायतुल्लाह खान,विधायक श्वेता सिंह,विधायक एमटी राजा,पुर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल,कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर,जिला परिषद सदस्य माननीय मुखमंत्री की चचेरी बहन सुश्री रेखा सोरेन,जिला परिशद सदस्य प्रिति दीवान, इश्तिया अहमद आई ए एस,सशांक कुमार आ ई ए एस,एस पी, डी एस पी,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा,जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा,

संपादक पारसनाथ एक्सप्रेस व सुप्रीमो राष्ट्रीय जन क्रांति मोर्चा,मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी,एडीटर अल हयात रहमतुल्लाह फैजी,चेयर प्रसन शी वोमेन इम्पावर खुशबुखान,एडीटर कौमी तंजीम एहसान अहमद, एडीटर जम्हुरीयत शफीक अंसारी,चीफ एडीटर नदाए वक्त अफजल आलम,समाज सेवी राजेश महते,सीपी संतन,उपर बगरा -नेमरा के मुख्या जीतलाल डटुडू,संग्रामपुर मुख्या सीता राम मुंडा,

मगनपुर मुख्या नुरुल्लाह,मुख्या तौफीक, मुख्या सोनु, बजरंग महतो पुर्व प्रत्याशी रामगढ,अल कुरैश कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी, एदार ए शरीया झारखणड के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान अहमद काजु, झारखणड उलेमा कॉनसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना रेयाजुद्दीन,काली चरन महतो,देवदत प्रशाद, राजु प्रसाद,जनार्धन पाठक,अजित करमाली,राम विनय महतो,सुधा देवी, होलीका देवी, अनीता देवी,अशोक महतो जेएलके,सज्जाद खान,इजहार अंसारी,

सईद अख्तर,इकबाल ,अताउल्लाह,हाही समीउल्लाह खान, अकीलुर रहमान,मुफ्ती एजाज हुसैन,राष्ट्रीय शाएर दिलकश रांचवी,मुफ्ती मंसुर मिसबाही, मुफ्ती फहीमुद्दीन,मौलाना निजामुद्दीन, मौलाना अशरफुल्लाह फैजी, मेजर आर्मी मुबारक, इनस्पेक्टर महमुद आलम,जाबिर आलम,कौसर रजा, अफरेज आलम, मौलाना शब्बीर,कारी अय्युब रिजवी, कारी मुजीबुर रहमान,कवीता देवी,राजु प्रसाद, सर्यु महतो ने भी शिरकत की, इन के अलावा कार्यक्रम में कई विधायक (MLAs), वरिष्ठ व्यवसायी और सभी समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

दूल्हों के पिता प्रसिध समाज सेवी एवं मुख्या जाकिर अख्तर ने अपने बेटों के अकद (निकाह) के बाद आयोजित वलीमा की महफिल में खुदा का शुक्र अदा करते हुए कहा
”अल्लाह तआला ने हमें एक सुन्नत की तकमील (पूरा करने) की तौफीक बख्शी, यह पूरी तरह से मेरे रब का फजल और हमारे बुजुर्गों की दुआओं का नतीजा है हम सभी वर्ग व तबके से आए सम्मानित अतिथियों का दिल से आभार प्रकट करते हैं।”
मंत्री हफीजुल हसन से कार्यक्रम को एतेहासिक बताते हुवे दुल्हे-दुलहन के लिए नेक दुवाएं दीं,

समारोह के दौरान पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि वलीमा निकाह को सार्वजनिक करने और समाज में सूचना देने का बेहतरीन जरिया है, जिससे रिश्ते की स्पष्टता होती है।विधायक ममता देवी ने अपनी गार्जियशिप निभाते हुवे कहा की जाकिर चाचा का घराना सब के साथ समरस्ता बांटने का प्रतिक है, मैं भी एक सदस्य हुं,विधायक ने कार्यक्रम के हर बिंदुओं की बारीकी से जाएजा लिया, मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी ने इसे एक बा-बरकत एवं अजीम सुन्नत बताते हुए कहा कि यह शुक्रगुजारी और सामाजिक प्रेम को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम के अंत में मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने समारोह में शिरकत करने वाले तमाम मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बेहद विनम्रता के साथ मेहमानों से मुखातिब होकर कहा कि यदि मेजबानी या इंतजामों में किसी भी प्रकार की कोई कमी रह गई हो, तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उनकी इस सादगी ने सभी का दिल जीत लिया।








