All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों एवं कर्मचारियों की ज्वलंत एवं गंभीर विषयों पर संगोष्ठी की

Share the post

मई दिवस 2026 (मजदूर दिवस)के अवसर पर झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर की अध्यक्षता में एक (संगोष्टी)शफीक भवन बड़ा तालाब के समीप 3:00 बजे दिन से आयोजित की गई जिसका विषय (कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याएं और सरकार की उदासीनता) है। जिस पर झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारीयों एवं संघों के पदाधिकारीयों ने एक स्वर से सरकार के कर्मचारियों के प्रति उदासीनता पर असंतोष व्यक्त करते हुए पूरी सक्रियता और ईमानदारी के साथ एकजुट और एकता बद्ध होकर संघ/महासंघ को मजबूत कर अपने हक अधिकार और मांगों के लिए कमर कस कर आंदोलन करने और अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया। इस मौके पर महासंघ के सभी साथियों ने एक एकजुट होकर अपनी एकता को प्रदर्शित करते हुए कई नारे लगाए जिसमें दुनिया के मजदूर एक हो ,मई दिवस जिंदाबाद, मजदूर एकता जिंदाबाद जैसे कई नारे लगाए गए। जिसमें सभी ने संघ/महासंघ को मजबूत कर पूरी ताकत के साथ महासंघ का साथ देने का संकल्प लिया। इस मौके पर महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि श्रमिकों, मेहनतकशों, मजदूरों, कर्मचारियों और छात्र-युवाओं को अपने मान- सम्मान, हक और अधिकार के लिए सजग होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। महासंघ के महासचिव साहेब राम भोक्ता ने कहा कि राज्य और केंद्र के श्रमिक आज मजदूर विरोधी निर्णय से हतोउत्साहित हो रहे हैं, इसके खिलाफ हमें सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर, महासचिव साहब राम भोक्ता, सम्मानित अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ,संरक्षक विजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा सुनीता टोप्पो ,राज्य सचिव रामरेखा राय ,सुरेंद्र कुमार, जयराम प्रसाद ,कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ,रांची जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार, मजदूर नेता सच्चिदानंद मिश्रा, सुबोध कुमार एवं बैजनाथ झा सहित अन्य शामिल हुए। अंत में शिकागो के अमर शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित कर संगोष्ठी समाप्त की गई।

Leave a Response