Ranchi Jharkhand News

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सर्वधर्म सद्भावना समिति और महाबीर मण्डल के द्वारा शान्ति समिति की बैठक

Share the post

राँची समाहरणालय सभागार मे राँची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सर्वधर्म सद्भावना समिति और महाबीर मण्डल के द्वारा शान्ति समिति के सदस्य की एक बैठक की गई जिसमे दुर्गा पूजा एवं सारे त्योहारों को सद्भावना के साथ मनाये जाने पर चर्चा हुई । उपायुक्त रांची ने कहा की आपस में मिलकर त्योहार को मनायें सोशल मीडिया पे कोई भी ऐसी बात या अफवाह न फैलाये जिससे शहर का माहौल खराब हो और त्योहार में बाधा आये अगर ऐसा कोई पोस्ट आपके पास आता है तो उसे आगे न भेजे प्रसाशन को इसकी जानकारी दे जिसमे तुरंत कार्यवाही की जायेगी
इस बैठक में सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव,सागर कुमार धवताल अखाड़ा के जमील गद्दी,चिश्तिया पंचायत के अध्यक्ष मो. इश्तेयाक, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष आफताब आलम, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी डोरण्डा के अध्यक्ष मो. अशरफ, फिरोज अंसारी, अंजुमन इस्लामिया रांची के अय्यूब राजा खान, कुरैश कांफ्रेंस के अध्यक्ष हाजी बेलाल कुरैशी, राईन पंचायत के अध्यक्ष मो. फिरोज, परवेज आलम, मो. अब्दुल्लाह, सुहैल खान, मो. ताहिर सन्नी, सोनू, भाई,जमील गद्दी,इबरार गद्दी, मौलाना आजाद कालेज के परवेज आलम, शमीम कुरैशी, हाजी माशूक, महबूब आलम, मुमताज गद्दी, मौलाना मो. मनीर, मो. साबिर, मो. सरफराज, मंसूर आलम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे सम्पूर्ण जिला प्रसाशन पुलिस प्रशासन के अपार सहयोग पर अध्यक्ष मो. इस्लाम और शान्ति समिति के सारे सदस्य आभार प्रकट करते हैं तथा दुर्गा पूजा और सारे त्योहारों में मुस्लिम समुदाय के लोग सर्वधर्म सद्भावना समिति के नेतृत्व में सम्पूर्ण सहयोग करेंगे ये बाते श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव एवं सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इस्लाम ने कही।

Leave a Response