पर्यावरण दिवस पर पेटसी(PETCI) संस्था ने NH-33 में बारुटौली गाँव के पास हाईवे के किनारे वृक्षारोपण किया


आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेटसी(PETCI) संस्था ने NH-33(राँची से महूलिया रोड)में बारुटौली गाँव के पास हाईवे के किनारे वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर NHAI भारत सरकार के सलाहकार श्री सुरेंद्र कुमार,श्री संतोष कुमार आर्या(क्षेत्रिय पदाधिकारी,NHAI(राँची,झारखंड),श्री विजय कुमार,परियोजना निदेशक,राँची,श्री हरिशंकर गुप्ता,संयुक्त सलाहकार,
NHAI,राँची,श्री चंदन आशीष,मैनेजर(टेक्निकल,
श्री अर्चित आनंद,सचिव(पेटसी),
श्री पारिजात परिमल,निदेशक,(पेटसी),सुश्री स्नेहा,श्री प्रशांत कुमार सहित अन्य NHAI के पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर पेटसी के सचिव श्री अर्चित आनंद में बताया की आज पर्यावरण दिवस पर हमारी संस्था ने NHAI,राँची के तत्वाधान में करीब 105 पौधे एनएच-33 में लगाये,जिसमे करंज,गुलमोहर नीम एव जामुन के पौधे हैं साथ ही इन्होंने बताया की हमारी संस्था(पेटसी)ने NH-33 में अब तक कुल 42101 एवेन्यू प्लांट्स लगाए हैं और 68400 मीडियन प्लांट्स लगाए हैं एव उसका संरक्षण कर रही है।NHAI,भारत सरकार की हरियाली को आगे बढ़ाने के प्रति ये मुहिम प्रकृति के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी।”एक पेड़ माँ के नाम”की यह मुहिम पूरे देश में व्यापक रूप से चलायी जा रही है।आज हमारी संस्था ने राँची शहर के विभिन्न स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया।
कन्हैया सिंह।








