निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मरीजों का आर्थिक शोषण बंद हो : निपु सिंह
विशेष संवाददाता
———————–
रांची। झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से गठित संगठन ‘झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं लोकप्रिय समाजसेवी निपु सिंह ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर मुलाकात की ओर निजी अस्पताल संचालकों द्वारा मरीजों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने का अनुरोध किया। मौके पर श्री सिंह ने उक्त आशय से संबंधित एक ज्ञापन भी स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा।
श्री सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से कहा कि सरकारी अस्पतालों में आधारभूत संरचनाओं की कमी, डॉक्टर एवं उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं रहने की वजह से निजी अस्पताल फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीज विवश होकर बेहतर चिकित्सा के लिए निजी अस्पतालों में जाते हैं। लेकिन मरीजों की आर्थिक स्थिति से बेपरवाह और सरकार से बेखौफ निजी अस्पताल प्रबंधन इलाज के एवज में भारी-भरकम राशि वसूलते हैं।
इसका ताजा उदाहरण टाटीसिल्वे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल का है, जिसमें मरीज से दस हजार रुपए ऑक्सीजन चार्ज के नाम पर अधिक वसूल ली गई थी। जब मरीज के परिजनों ने आईएमए से गुहार लगाई, तो आईएमए के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा अधिक लिए गए दस हजार रुपये लौटाए गए।
श्री सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि सभी निजी अस्पतालों का इलाज के सभी तरह के शुल्क को एक समान किया जाए और जनता के सामने सार्वजनिक रूप से इलाज का शुल्क अस्पतालों के शिलापट्ट पर लगाया जाए, ताकि गरीब जनता निजी अस्पतालों के लूट का शिकार न हो। साथ ही उन्होंने सरकारी अस्पतालों में भी चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
आई-हब स्टाट अप झारखंड फाउंडेशन 30 मई को आयोिजत करेगा एंत्रप्रेन्यो रयल कनेक्ट 3.0 – झारखंड का सबसे बड़ा स्टाट अप सम्मेलन
श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव करेंगे उद्घाटन; राराष्ट्रीय fनवेशक, प्रमुख संस्थापक एवं झारखंड सरकार होंगे एक मंच पर एकfत्रत...
लाइफ लाइन मेडिसिन हॉल में वर्षों से दे रहे हैं विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवा डॉ. एम.डी. हसनैन
कोरोना काल में मानवता की मिसाल बने डॉ. एम.डी. हसनैन और कम्पाउंडर मुख्तार खान ‘लालू’ रांची। राजधानी रांची के नाज़िर...
मक्का में फंसे झारखंड के आज़मीने हज की अपील पर अल्पसंख्यक आयोग का त्वरित एक्शन
विदेश मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग रांची: हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में फंसे...








