रमजान के अंतिम जुम्मा को अवकाश दिए जाने की मांग : महासंघ


झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री हफीजुल अंसारी और मुख्य सचिव अविनाश कुमार झारखंड सरकार से रमजान माह के अंतिम जुम्मा (अलविदा जुम्मा) को बिहार के तर्ज पर अवकाश दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी अवकाश दिए जाने से राज्य के राज्य कर्मियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को काफ़ी सहूलियत और खुशी होगी। श्री ज़हीर ने कहा कि बिहार सहित अन्य कई राज्यों में रमजान के अंतिम जुम्मा को अवकाश रहता है इस लिए झारखंड में भी अवकाश दिया जाए।

You Might Also Like
अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव: संविधान की धारा 21 के तहत पांच सदस्यीय आपत्ति निवारण (आक्षेप) कमिटी का गठन
रांची। अंजुमन इस्लामिया चुनाव कन्वीनर हजरत मुफ़्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने एक पत्र जारी कर कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
सप्लाई पानी नहीं मिलने से भड़कीं महिलाएं, तख्ती लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
रांची:(आदिल रशीद) बरियातू पहाड़ी क्षेत्र में लगातार सप्लाई पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। क्षेत्र...







