All India NewsBlogfashionJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

झारखंड के रजत उत्सव पर्व पर झारखंड में रक्तदान-महादान के जनजागरूकता पर “मार्च फ़ॉर ब्लड डोनेशन” हुआ।

Share the post

झारखंड सरकार द्वारा ऐतिहासिक एवं मानवीय संवेदना से भरे राज्य भर में रक्तदान-महादान शिविर महाअभियान 12-28 नवंबर तक के समर्थन में झारखंड गठन के 25 वर्ष रजत पर्व उत्सव में रक्तदान-महादान के जनजागरूकता पर “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के अपील पर आज राजधानी रांची के सर्वधर्म के प्रतिष्ठित दर्जनों संगठनों-समाजसेवियों द्वारा शांतिपूर्ण और मौन “मार्च फ़ॉर ब्लड डोनेशन” सैनिक मार्केट से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक रांची तक हुआ।

मार्च फ़ॉर ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का नेतृत्व सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकिलूर रहमान एवं श्री महावीर मंडल रांची अध्यक्ष सह केंद्रीय शांति समिति रांची के जयसिंह यादव द्वारा हुआ।

कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजन/पीड़ित शामिल थे,रक्तदान पर जनजागरुकता पर्चा भी वितरित हुआ।सभी के हाथों में तख्तियां थी जिसमें झारखंड सरकार द्वारा रक्तदान-महादान शिविर महाअभियान 12-28 का समर्थन, जान पहचान, अनजान जरूर करें रक्तदान-महादान,जिम्मेदार बनें,रक्तदान करें,जीवन बचाने में सहायता करें, रक्तदान-महादान को प्रोत्साहित करें,झारखंड में रक्तदान-महादान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाए,झारखंड के सरकारी ब्लड बैंक को अत्याधुनिक सुसज्जित बनाया जाए,झारखंड भर में सभी जिलों के लिए वातानुकूलित वॉल्वो बस लिया जाए,केरल के तर्ज़ पर रक्तदान-महादान को झारखंड में लागू किया जाए,रक्तदाता को प्रोत्साहित किया जाए,बंगाल के तर्ज़ पर रक्तदाता को 100 रुपया का रिफ्रेशमेंट दिया जाए,झारखंड में 2018 के आदेशानुसार सभी सरकारी-निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ब्लड सुनिश्चित हो जैसे नारें थे।

रजत पर्व उत्सव के बिरसा मुंडा के 150 जयंती पर भव्य ऐतिहासिक जतरा शोभायात्रा मेन रोड़, रांची में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान हेमंत सोरेन महोदय ने परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थित जतरा शोभायात्रा के स्टेज़ से देखकर “मार्च फ़ॉर ब्लड डोनेशन” को सराहा और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलूर रहमान,श्रीमहावीर मंडल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय शांति समिति के जयसिंह यादव,उपाध्यक्ष दीपक ओझा,अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद,चुटिया के पूर्व पार्षद विजय साहू,इदारा-ए-शरिया झारखंड के नाज़िम- ए-आला मौलाना कुतबुद्दीन रिज़वी, केंद्रीय शांति समिति हाज़ी माशूक,महिला नेत्री नंदिता भट्टाचार्य मिठू,थैलेसीमिया एसोसिएशन के संजय टोप्पो,देवकी देवी,मरहबा ह्यूमन सोसाईटी के महासचिव मो नेहाल,नैयर सहाबी,शेपिंग लाइफ के अध्यक्ष औरेन्ज़ेब खान,इदरीसिया सूफ़ी पंचायत हिंदपीड़ी अध्यक्ष मुन्नवर अली भुट्टो, झारखंड सिद्दीकिन पंचायत के अब्दुल ख़ालिक़ नन्हू,सिया समुदाय के समाजसेवी सयैद फ़राज़ अब्बास,कर भला हो भला के अध्यक्ष सज़्ज़ाद इदरीसी,लहू बोलेगा के नदीम खान,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास,अकरम राशिद,मो साज़िद उमर,मो बब्बर,थैलेसीमिया पीड़ित सोनम कुमारी, प्रगति प्रकाश,साक्षी सिंह,बरखा टोप्पो, थैलेसीमिया परिजन सीमा देवी,फरिया दिलखुश, सानिया प्रवीण,शमिया प्रवीण,मोना सिंह,संजय महतो,जयनाथ महतो एवं शामिल थे।

….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची….
(नदीम खान संस्थापक द्वारा जारी)

Leave a Response