Sunday, September 8, 2024
Blog

रांची एयरपोर्ट पर उमरा कर मदीना ट्रेवल्स का जत्था पहुंचा

जायरीनों ने मदीना ट्रेवल्स की सेवाओं को सराहा

रांची: मदीना ट्रेवल्स ग्रुप गिरिडीह जो पिछले 13 वर्षों से उमरा करा रही है। यह झारखंड, बिहार, बंगाल का उभरता हुआ सबसे बड़ा ट्रैवल एजेंसी है। आज 45 जायरीन उमराह कर जद्दा से बाई फ्लाइट दिल्ली होते हुए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। मौके पर मदीना ट्रेवल्स के मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि आज 45 लोगों का जत्था उमराह कर रांची वापस हुआ। सभी जायरीन को लगभग 55 जगहों का जियारत कराया गया। मौलाना इलियास ने कहा कि तीन मिकात से उमरा कराया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी जायरीन झारखंड, बंगाल और बिहार के विभिन्न जिलों के हैं। वापस हुए जयरीनों ने कहा की मक्का में 500 मीटर की दूरी पर और मदीना में 600 मीटर की दूरी पर ठहराया गया था। और सभी जायरीन को मक्का और मदीना की सभी जगहों की जियारत कराया गया। उन्होंने कहा कि सभी जायरीन को बस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध थीं।

सभी जायरीन को भारतीय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। मौलाना इलियास ने कहा मदीना ट्रेवल्स ग्रुप का 150 लोगों का जत्था बकरीद के बाद रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए जद्दा जायेगा। मौके पर हजरत मौलाना मो जौहर मजाहिरी और हजरत मौलाना नौशाद नदवी ने कहा कि अगला जत्था बकरीद के तुरंत बाद रांची से फ्लाइट के द्वारा जद्दा जायेंगे। इस जत्थे में झारखंड के बड़े-बड़े उलेमा उमराह पर जा रहे हैं। 65 हजार में दिल्ली टू दिल्ली और 72 हजार में रांची टूरांची का पैकेज है।

Leave a Response