All India NewsBlogNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

एसआईआर फॉर्म भरने में हरसंभव सहयोग करेगी पठान तंजीम

Share the post

रविवार को लगेगा विशेष सहायता शिविर, अध्यक्ष अय्यूब राजा खान और संरक्षक अशरफ़ खान चुन्नू ने लोगों से लाभ उठाने की अपील की

रांची। सामाजिक संस्था पठान तंजीम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को फॉर्म भरने में हरसंभव सहयोग देने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में तंजीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सक्रिय सदस्यों को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया, ताकि वे आम लोगों की सही तरीके से मदद कर सकें।


बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को एक विशेष सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां एसआईआर फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा प्रक्रिया से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा तंजीम ने एक विशेष टीम (पैनल) का भी गठन किया है, जो विभिन्न मोहल्लों और इलाकों में जाकर लोगों को फॉर्म भरने में सहायता करेगी। पठान तंजीम के संरक्षक अशरफ़ खान चुन्नू ने कहा कि संस्था हमेशा समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती रही है। एसआईआर अभियान के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पात्र मतदाता को जानकारी के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय पर अपना फॉर्म भरें। संस्था के अध्यक्ष अय्यूब राजा खान ने कहा कि पठान तंजीम का उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना और निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था के सक्रिय सदस्य घर-घर जाकर लोगों को आवश्यक सहयोग देंगे, ताकि कोई भी योग्य मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से वंचित न रहे। बैठक में अशरफ़ खान चुन्नू, हाजी गुलाम रब्बानी, मो गुफरान, अय्यूब राजा खान, हाजी फिरोज जिलानी, शाहिद अख्तर टकलू, शहजाद बबलू, वसीम बबलू, तौसीफ खान, फैसल खान, मोहम्मद रिजवान, अजहर खान, परवेज खान, मोहम्मद तबरेज, मेराज, इकबाल, सईद सहित बड़ी संख्या में तंजीम के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Response