स्काईनेट ट्रेवल्स के माध्यम से 40 जायरीन उमरा के लिए रवाना


25 वर्षों की भरोसेमंद सेवा ने दिलाया लोगों का विश्वास, जायरीन की बेहतर खिदमत हमारी प्राथमिकता : नैय्यर इकबाल सिद्दीकी

रांची। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को स्काईनेट ट्रेवल्स के माध्यम से 40 जायरीन उमरा की पवित्र यात्रा के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। इस अवसर पर जायरीन को उनके परिजनों, शुभचिंतकों और ट्रेवल्स के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ विदाई दी तथा उनके सफल और मकबूल सफर के लिए दुआएं कीं। स्काईनेट ट्रेवल्स के निदेशक नैय्यर इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि संस्था पिछले 25 वर्षों से उमरा और हज यात्रियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि बेहतर सेवा और विश्वास ही स्काईनेट ट्रेवल्स की सबसे बड़ी पहचान है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग स्काईनेट ट्रेवल्स के माध्यम से उमरा और हज की यात्रा करना पसंद करते हैं। स्काईनेट ट्रेवल्स के रांची प्रमुख सैयद नेहाल अहमद ने कहा कि स्काईनेट ट्रेवल्स अपनी विश्वसनीय सेवाओं के कारण लोगों के बीच एक लोकप्रिय नाम बन चुका है।

उन्होंने कहा “हम जो वादा करते हैं, वही सेवा अपने जायरीन को उपलब्ध कराते हैं।” उन्होंने बताया कि हमारे गाइड खालिद भाई पूरे सफर के दौरान जायरीन के साथ रहते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों और पहली बार उमरा पर जाने वाले यात्रियों की वे परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करते हैं, जिससे जायरीन निश्चिंत होकर अपनी इबादत पर ध्यान दे सकें।

इस अवसर पर जायरीन और उनके परिजनों ने स्काईनेट ट्रेवल्स की सेवाओं की सराहना करते हुए स्काईनेटके प्रति आभार व्यक्त किया।








