झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ करेगा राहुल गांधी का भव्य स्वागत


रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा है कि सोमवार (पांच फरवरी) को राजद के बैनर तले एचइसी परिसर स्थित प्रदेश राजद कार्यालय (हरमू बाइपास रोड) पर लोकप्रिय कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके लिए प्रदेश की सभी कमिटियों को निर्देशित किया गया है।
रानी कुमारी ने काफी संख्या में राजद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी जी के स्वागत समारोह में शामिल होने और साथ ही एचईसी परिसर स्थित शहीद मैदान में आयोजित जनसभा में उपस्थित होकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के न्याय यात्रा में सभी न्याय योद्धा बनकर शामिल हों और महागठबंधन को मजबूती दें।

You Might Also Like
विवेकानंद विद्या मंदिर के समक्ष मौन प्रदर्शन करने वाले कौन?
*विद्यालय की छवि खराब करने पर आमादा हैं कुछ असामाजिक तत्व : प्रभारी प्राचार्य रांची। एचईसी परिसर स्थित विवेकानंद विद्या...
कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बीएलओ यास्मीन निगार, देर रात तक करती हैं एसआईआर फॉर्म का ऑनलाइन कार्य
रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जहां कई बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हैं,...
एसआईआर फॉर्म भरने में हरसंभव सहयोग करेगी पठान तंजीम
रविवार को लगेगा विशेष सहायता शिविर, अध्यक्ष अय्यूब राजा खान और संरक्षक अशरफ़ खान चुन्नू ने लोगों से लाभ उठाने...
भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल रांची ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मेडिकल रूम की शुरुआत की; यात्रियों को मिलेगी तत्काल चिकित्सा सहायता
रांची, 09 जुलाई 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के...







