इटकी की छात्रा अलकमा शाहीन ने लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात


रांची। इटकी की रहने वाली छात्रा अलकमा शाहीन ने लंदन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अलकमा शाहीन ने इटकी के एक साधारण परिवार से निकलकर लंदन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना साकार होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

अलकमा शाहीन ने सीएम से कहा कि उच्च शिक्षा पूर्ण कर वे झारखंड लौटकर राज्य के विकास में अपना योगदान देंगी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसे होनहार युवा ही झारखंड का भविष्य हैं और राज्य के समग्र विकास में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अलकमा शाहीन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

You Might Also Like
यू.पी.आई पर MDR बदहाल अर्थव्यवस्था का प्रमाण : शशि भूषण राय
छोटे और मध्यम व्यापारियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शशि भूषण राय ने यू.पी.आई...
आगामी दुर्ग पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं सिटी एसपी रांची से मिला
नशा समाज के लिए अभिशाप है इसका सामना संयुक्त रूप से मिलकर करना होगा - राकेश रंजन, एसएसपी रांची।आगामी दुर्गा...
स्वागत सह अभिनंदन समारोह डॉ अजीत सहाय ने यूनियन क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया
प्लाजा चौक रांची में स्थित यूनियन क्लब सभागार में यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सह अभिनंदन...
‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट से सामने आईं अनिल कपूर के पहले दिन की खास झलकियाँ
मुंबई, अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के...







