All India NewsBlog

आम जनता हेल्प लाइन की ओर से 4 जुलाई को इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Share the post

8 से 60 वर्ष तक के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा, विजेताओं को मौके पर मिलेगा पुरस्कार

रांची। सामाजिक संस्था आम जनता हेल्प लाइन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता शनिवार, 4 जुलाई 2026 को ईशा की नमाज के बाद इदरीसिया तंजीम उर्दू मिडिल एवं हाई स्कूल, ग्वाला टोली, हिंदपीढ़ी, रांची में आयोजित होगी।

संस्था के अध्यक्ष एजाज गद्दी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम लोगों में इस्लामी ज्ञान का प्रसार करना तथा धार्मिक जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ स्वयं भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
एजाज गद्दी ने बताया कि प्रतियोगिता में **8 वर्ष से 60 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के प्रश्न इस्लामी इतिहास पर आधारित होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। संस्था के हाजी जसीम, मो हैदर होंगे।

Leave a Response