Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

सोनाहातु में इंडिया गठबंधन की बैठक व नुक्कड़ सभा आयोजित, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

अपनी प्रतिभा से जनता का मन मोह रही यशस्विनी : दिनेश साहू

विशेष संवाददाता
रांची/सोनाहातु। इंडिया गठबंधन की ओर से गुरुवार को सोनाहातु स्थित माही बैंक्विट हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसके पश्चात क्षेत्र में नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मौजूद थे।


इस अवसर पर श्री सहाय ने कहा कि उनके मंत्रित्वकाल में सोनाहातु प्रखंड की जन समस्याओं का त्वरित समाधान होता था। क्षेत्र के विकास के प्रति वे सदैव समर्पित रहा करते थे। अब इस बार उनकी विरासत संभालने को सुपुत्री और कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय लोकसभा चुनाव में उतरी हैं। श्री सहाय ने जनता से सुश्री सहाय को समर्थन देने की अपील की।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश साहू ने कहा कि यशस्विनी सहाय अपनी प्रतिभा से युवाओं का दिल जीतने में सफल हो रही है। वह युवाओं की पहली पसंद बन गई हैं। खासकर युवा वर्ग के मतदाताओं के बीच उनकी एक विशिष्ट पहचान स्थापित होती जा रही है। श्री साहू ने कहा कि चुनाव में उन्हें युवाओं का व्यापक समर्थन प्राप्त होगा।


बैठक व सभा में सोनाहातु प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष अजगुत महतो, ओबीसी प्रखंड प्रभारी मुकुंद यादव, डॉ राकेश किरण महतो, निशिकांत गंझू, रामानंद बेदिया, गायत्री देवी, राधिका देवी, वरुण सिंह मुंडा, चक्रधर मुख्तियार, राधा मोहन सेठ, जगदीश महतो, झामुमो के हलधर महतो, जगदीश मुंडा, कृष्ण सिंह मुंडा, महादेव मुंडा, राहुल मुंडा, लखन महतो, प्रताप सिंह मुंडा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, सीपीआई के रतन माथुर, दिनेश महतो, जगत सिंह मुंडा, जितवाहन महतो, गंगाधर महली, राजेंद्र सिंह मुंडा सहित सोनहातू प्रखंड के बारुहातू, जामुदाग, तेतला, तिलवाड़ीह, जिंटू व गलऊ पंचायत से काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Response