HomeRanchi Newsराँची झील को बचाने के लिए राँची झील के मुख्य घाट पर निगम प्रशासन को नींद से जगाने के लिए ढोल बजाकर जन जागरण अभियान चलाया गया
राँची झील को बचाने के लिए राँची झील के मुख्य घाट पर निगम प्रशासन को नींद से जगाने के लिए ढोल बजाकर जन जागरण अभियान चलाया गया
आज दिनांक 28/05/2023 को राँची झील बचाओ अभियान समिति के संग्रक्षक श्री राजीव रंजन मिश्रा के के नेतृत्व में राँची झील को बचाने के लिए राँची झील के मुख्य घाट पर निगम प्रशासन को नींद से जगाने के लिए ढोल बजाकर जन जागरण अभियान चलाया गया।
जन जागरण अभियान के दौरान समिति के द्वारा ढोल एवं घडीघण्ट बजाकर निगम प्रशासन से राँची झील को बचाने की गुहार लगाई गई ।
श्री मिश्रा ने कहा कि रांची झील में सेवा सदन के समीप गंदे नाले के पानी का राँची झील में प्रवेश होने के कारण पानी दूषित हो गया है एवं बदबू देने लगा है जिससे मच्छर फैल गए है एवं महामारी का खतरा फैल गया है । श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार एवं नगर निगम प्रशासन अभिलंब राँची झील की साफ सफाई हेतु उचित कार्यवाही करे एवं राँची झील को बचाने के लिए उचित कदम उठाए ।
श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार एवं निगम प्रशासन के द्वारा अभिलंब रांची झील में नाले के गंदे पानी के प्रवेश पे रोक लगाकर साफ सफाई हेतु उचित करवाई कराई जाए ।
जन जागरण अभियान में उपेन्द्र रजक , अशोक पुरोहित , कैलाश केसरी , मुजीब कुरैशी , सत्य प्रकाश मिश्रा , बसंत दास , गोपाल पारीक , दीपू गाड़ी , रमेश केडिया , लंकेश सिंह , इंदर सिंह , राहुल सिन्हा चंकी , अनिल तिवारी , मो परवेज़ , कैलाश पारीक , लाल विक्रम शहदेव , मो मज़हर , महेंद्र जैसवाल , राजू पोद्दार , मो रॉकी , पप्पू भैया , प्रवीण कुमार छोटू , प्रेम चंद्र प्रसाद , भोला साहू , अभिषेक तिवारी , दीपक कुमार , कैलाश सहानी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने भाग लिया ।

You Might Also Like
मंजूर अंसारी, सईद अंसारी इरबा के बड़े बहनोई हाजी याकूब अंसारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रांची। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मंजूर अहमद अंसारी, सईद अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी इरबा रांची के बड़े बहनोई हाजी...
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...









