HomeJharkhand Newsगृह जिला/अंतर जिला स्थानांतरण के मुद्दे पर हुई मैराथन बैठक,राज्य के शिक्षक आर पार की लडाई के लिए तैयार
गृह जिला/अंतर जिला स्थानांतरण के मुद्दे पर हुई मैराथन बैठक,राज्य के शिक्षक आर पार की लडाई के लिए तैयार
विभागीय नियमावली का किया जाए अनुपालन
राँची, दिनांक 28 मई 2023,बिरसा चौक स्थित सेवा भारती के सभागार में आज दिनांक 28 मई 2023 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के आव्हान पर राज्य के शिक्षकों को गृह जिला अथवा अन्तरजिला स्थानांतरण के मुद्दे पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाई गयी l बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह ने की l बैठक में एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के राज्य के विभिन्न जिलों से शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए l बैठक में प्रमुख रूप से मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास, एनामुल हक, अजय कुमार, मोहम्मद फखरुद्दीन, तौहीद आलम, राकेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, शहादत हुसैन के साथ एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय, दीपक साव, राम कुमार झा, अजय उरांव, विक्टर विजय समद, विनोद कुमार महतो, आफताब आलम, श्वेता कुमारी, प्रमोद कुमार साहू, राजेश पाल, शिवनारायण कुमार, अभिषेक कुमार, कौशल्या कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित हुए l सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी पीड़ा बताते हुए प्रतिकूल परिस्थितियों में शिक्षण जैसे महत्तवपूर्ण कार्य करने में अनेकों समस्याओं से मोर्चा को अवगत करवाया l
मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद ने आर टी ई 2009 के तहत बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराने के मूलभूत नियम के आलोक में दिवंगत शिक्षा मंत्री के द्वारा वर्ष 2020 में गृह जिला अथवा अन्तर जिला स्थानान्तरण के सम्बन्ध में सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को प्रेषित पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि माननीय मंत्री के पत्र का विभागीय उल्लंघन राज्य के शिक्षा व्यव्स्था एवं छात्र हित के साथ-साथ शिक्षक हित के प्रतिकूल व्यवहार करने का आरोप सरकार पर लगाया है, और इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मांग किया है कि राज्य के शिक्षकों को गृह जिला अथवा अंतर जिला स्थानांतरण करते हुए दिवंगत शिक्षा मंत्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य में संवैधानिक दायित्व की रक्षा किया जाए l
वही मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास ने कहा कि उक्त संबंध में राज्य में पूर्व से ही स्थापित स्थानांतरण नियमावली को ही फिर से बहाल करते हुए यथाशीघ्र सामान्य स्थानांतरण सहित गृह जिला अथवा अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया को आरंभ किया जाए एवं एक ही नियमावली को बार-बार संशोधन कर राज्य के शिक्षा व्यवस्था को मात्र प्रयोगशाला बनाकर बदहाली की स्थिति में ले जाने से सरकार को रोकने का आगाह किया है अन्यथा मोर्चा राज्य के शिक्षा एवं शिक्षक हित में आंदोलन करने को विवश हो जायेगी l
एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी श्री दिलीप कुमार राय ने मोर्चा के साथ मिलकर सरकार के समक्ष यथाशीघ्र विभागीय सचिव से लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष वार्ता करके यथाशीघ्र शिक्षकों को गृह जिला अथवा अंतर जिला स्थानांतरण का कार्य पूर्ण करने की गुहार लगाई है l
वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह ने राज्य के शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों की एकजुटता के साथ बेहतर कार्यनीति के माध्यम से गृह जिला अथवा अंतर जिला स्थानांतरण के लिए यथाशीघ्र एक कमेटी गठित कर सरकार को स्थानांतरण प्रक्रिया यथाशीघ्र आरंभ करने कार्य किया जाएगा l
भवदीय
अरुण कुमार दास
प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी.
झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा l

You Might Also Like
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدر مولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے اسعداللہ سلمہ کا تکمیلِ حفظِ قرآن، پُروقار تقریب کا انعقاد
رانچی/دیوگھر:جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدرمولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے عزیزم اسعداللہ سلمہ نے بحمد اللہ مدرسہ ندوۃ...









