HomeRanchi Newsआईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ.अनंत सिन्हा चेयरमैन व डॉ.शंभू प्रसाद सिंह सचिव बने
आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ.अनंत सिन्हा चेयरमैन व डॉ.शंभू प्रसाद सिंह सचिव बने
विशेष संवाददाता
रांची। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई का पुनर्गठन बुधवार को किया गया। आइएमए के झारखंड राज्य इकाई के सचिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह और अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार सिंह ने इस आशय से संबंधित विज्ञप्ति जारी की है। इसके माध्यम से बताया गया कि डॉ.अनंत सिन्हा को आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। इसके साथ-साथ डॉ.शंभू प्रसाद सिंह को सचिव, डॉ.अमित मोहन को उपाध्यक्ष,डॉ.राजेश को कोषाध्यक्ष व डॉ.लाल मांझी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
उक्त पदधारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए आइएमए की झारखंड इकाई के सचिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह और अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के पदधारियों की कार्यकारिणी कमेटी पुनर्गठित होने व नए पदधारियों के चयन से आईएमए के हित में और अधिक बेहतर कार्य संभव हो सकेगा। आइएमए की ओर से कार्यकारिणी कमेटी के सभी पदधारियों को शुभकामनाएं दी गई।

You Might Also Like
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...








