झामुमो के नेतृत्व मे दुबारा बनेगी हेमंत सोरेन जी की सरकार : मुस्ताक आलम


झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 मे सिल्ली विधानसभा से गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी अमित महतो जी के चुनाव प्रचार के क्रम मे बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी जी के साथ झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।

◆ आज दिनांक 15-11-24 दिन शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 मे सिल्ली विधानसभा से गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी पूर्व विधायक अमित महतो के लिए चुनावी कार्यक्रम मे झामुमो रांची जिला समिती शामिल हुई। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला के पदाधिकारी, प्रखंड/पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।
◆ मौके पर झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा आज हम सभी लोग सिल्ली विधानसभा से गठबंधन के झामुमो के प्रत्याशी अमित महतो जी के चुनाव प्रचार मे शामिल हुए हैं, पूरे क्षेत्र मे इनके पक्ष मे माहौल है। इसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किए गए कार्य और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। पहले चरण के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य मे दुबारा झामुमो के नेतृत्व मे हेमंत सोरेन जी की सरकार बनना तय है।
◆ इस अवसर पर रांची जिला से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरू तिर्की, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शमीम मंसूरी, परवेज आलम, संजय राय, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राधिका (हलधर) महतो, अमानुल्लाह अंसारी, गोपाल पांडेय, राकेश वर्मा, साहिल यादव, कुलदीपक कुमार, राहुल वर्मा, बबलू, फकरुद्दीन, यासीन, फागू चंद्र मांझी, उपेन महतो, अजीत महतो, द्वारिका महतो, भगीरथ महतो, दशरथ महतो, जयद्रथ बेदिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like
अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
03 जुलाई :* भारती एयरटेल ने आज अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है।...
BLO कर्मी घर-घर पहुंचकर कर रही हैं इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण, बेटी भी निभा रही सहयोग की भूमिका
oplus_3145728 रांची। ( आदिल रशीद संवाददाता) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीएलओ कर्मी कुजूर...
All India NewsBlogGiridih NewshealthJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News
فٹ بال ٹورنامنٹ میں مدینہ ٹریولس کی شاندار کامیابی
حسینی کلب مامااہری کے زیرِ اہتمام ایک شاندار فٹ بال ٹورنامنٹ کا انعقاد کیا گیا، جس میں مدینہ ٹریولس اور...
आम जनता हेल्प लाइन की ओर से 4 जुलाई को इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
8 से 60 वर्ष तक के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा, विजेताओं को मौके पर मिलेगा पुरस्कार रांची। सामाजिक संस्था आम...







