झामुमो के नेतृत्व मे दुबारा बनेगी हेमंत सोरेन जी की सरकार : मुस्ताक आलम


झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 मे सिल्ली विधानसभा से गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी अमित महतो जी के चुनाव प्रचार के क्रम मे बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी जी के साथ झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।

◆ आज दिनांक 15-11-24 दिन शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 मे सिल्ली विधानसभा से गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी पूर्व विधायक अमित महतो के लिए चुनावी कार्यक्रम मे झामुमो रांची जिला समिती शामिल हुई। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला के पदाधिकारी, प्रखंड/पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।
◆ मौके पर झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा आज हम सभी लोग सिल्ली विधानसभा से गठबंधन के झामुमो के प्रत्याशी अमित महतो जी के चुनाव प्रचार मे शामिल हुए हैं, पूरे क्षेत्र मे इनके पक्ष मे माहौल है। इसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किए गए कार्य और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। पहले चरण के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य मे दुबारा झामुमो के नेतृत्व मे हेमंत सोरेन जी की सरकार बनना तय है।
◆ इस अवसर पर रांची जिला से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरू तिर्की, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शमीम मंसूरी, परवेज आलम, संजय राय, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राधिका (हलधर) महतो, अमानुल्लाह अंसारी, गोपाल पांडेय, राकेश वर्मा, साहिल यादव, कुलदीपक कुमार, राहुल वर्मा, बबलू, फकरुद्दीन, यासीन, फागू चंद्र मांझी, उपेन महतो, अजीत महतो, द्वारिका महतो, भगीरथ महतो, दशरथ महतो, जयद्रथ बेदिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like
रोजा रखकर नन्हे रोजेदारो ने मांगी दुआ
रांची: खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की...
थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/दिव्यांगता/आरटीई/आरटीआई एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर चर्चा की….लहू बोलेगा
थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/दिव्यांगता/आरटीई/आरटीआई एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने...
आक्रोशित उपभोक्ता के विरोध का नायाब तरीका :पियाजियो इलेक्ट्रिक मालवाहक टेंपो के डीलर “क्वालिटी एंड ट्रैक्टर्स” पर ग्राहक ने लगाया आरोप कहा, दावे के अनुसार नहीं है गुणवत्ता
रांची। राजधानी के हरमू निवासी व्यवसायी उपेन्द्र कुमार ने पियागिओ के इलेक्ट्रिक बैट्री चालित मालवाहक टेंपो के डीलर "क्वालिटी एंड...
ईद की नमाज़ बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा करें लोग : मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन
अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की शहादत एवं मासूम बच्चियों की शहादत पर सादगी के साथ ईद मनाने की अपील —...







