ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी को खराब सड़क के निर्माण के लिए एक ज्ञापन दिया


रांची : अंजुमन इस्लामिया,सिमलिया बस्ती के गली मुहल्लों की खराब सड़कों के निर्माण को लेकर झारखंड सरकार ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी को अंजुमन इस्लामिया सिमालिया के सदर जावेद मंसूरी किन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर ज्ञापन दिया. ज्ञापन में कहा गया कि हमारे सिमलिया बस्ती के लगभग हर गली मुहल्लों की सड़कों की हालत पिछले 15 वर्षों से बेहद दयनीय बनी हुई है और सड़कों पर तीन-तीन फीट के गड्ढे जहां तहाँ बने हुए है।

बरसात के मौसम में बहुत परेशानी हो जाती है। कहीं कहीं तो तालाब जैसा नजारा भी हो गया है। विगत 15 वर्षों से इस पंचायत के मुहल्लों की सड़कों की दयनीय स्थिति पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल का बाद ध्यान से सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा.


You Might Also Like
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मस्जिद कासिम कलाल टोली, रांची के अध्यक्ष मो. मकसूद आलम ने देशवासियों एवं...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
एमपी में डिजिटल मोर्चे पर मजबूत होगी अपना दल (एस) की रणनीति, संगठन विस्तार की तैयारी तेज
10वें ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में सोशल मीडिया और एआई के इस्तेमाल पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण जल्द जारी होगी...







