HomeAll India Newsउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्मृति- पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्मृति- पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद श्री अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की माता श्रीमती रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की, श्री अखिलेश यादव श्रीमती रूपी सोरेन से बात करते हुए भावुक हो गए। मौके पर श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ है, आपका संबल ही राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना जीवन का एक-एक पल आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में लगा दिया।

“गुरुजी” के जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भले ही आज हम सभी के बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। “गुरुजी” एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।

You Might Also Like
‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट से सामने आईं अनिल कपूर के पहले दिन की खास झलकियाँ
मुंबई, अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के...
अंगदान के लिए अस्पतालों की भूमिका और डॉक्टरों व नर्सों के विशेष प्रशिक्षण पर बात जरुरी – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की चर्चा अक्सर जागरूकता और सामाजिक सोच तक सीमित रह जाती है। लोगों से अंगदान का संकल्प लेने की...
एसआईआर को लेकर गंभीर वार्ड 16,17 के पार्षद मो. सलाहुद्दीन असलम उर्फ संजू भाई
oplus_3145728 कहा- घबराएं नहीं, जायज मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे; देर रात तक कार्यालय में लोगों को उपलब्ध करा...
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...







