HomeJharkhand Newsपत्रकार सुनील सौरभ को सहयोग हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया अनुरोध
पत्रकार सुनील सौरभ को सहयोग हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया अनुरोध
विशेष संवाददाता
————————-
रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीट कर जाने-माने पत्रकार/साहित्यकार सुनील सौरभ को यथासंभव मदद करने का अनुरोध किया है।
सुनील सौरभ की स्थिति नाजुक है। वे पारस अस्पताल, पटना में गत 15 दिनों से इलाजरत हैं। वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल के चिकित्सकों ने इसे मल्टी आर्गन फेल्योर का मामला बताया है।
गौरतलब है कि सुनील सौरभ पटना के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत करनौती ग्राम के निवासी हैं। वह करीब 40वर्षों से पटना एवं मगध क्षेत्र में पत्रकारिता करते रहे हैं। उन्हें देश की कई संस्थाओं द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कई रचनाएं/पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

You Might Also Like
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...
बुंदेली शेफ सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को झांसी में
*कड़ी प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चरणों को पार कर पांच प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह।*क्लाउड किचन शुरू करने की...
सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान
*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। यथा...









