Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

गायत्री शक्तिपीठ के चार दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

धार्मिक -आध्यात्मिक गतिविधियों से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : सुबोधकांत
वरीय संवाददाता
रांची/खलारी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ, डकरा (खलारी) के सौजन्य से आयोजित चार दिवसीय 24 कुण्डीय महायज्ञ (राष्ट्र जागरण अभियान) में शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजित महाभंडारा में उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।
समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मनुष्य को आंतरिक ऊर्जा प्राप्त होती है। इससे ईश्वर के सानिध्य का मार्ग प्रशस्त होता है।


उन्होंने कहा कि धार्मिक-आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था गायत्री शक्तिपीठ देशवासियों के बीच धर्म-आध्यात्म का अलख जगाने और मानव को मानव से जोड़ने की दिशा में तत्पर है। इस अवसर पर जयशंकर सिंह, विकास सिंह, नवकुमार बनर्जी, शारदा नंदन उपाध्याय, मिथिलेश प्रजापति, बालेश्वर साहू सहित काफी संख्या में गायत्री परिवार के उपासक-श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Response