ऊर्जावान युवा राजद नेता विशु विशाल का निधन अपूरणीय क्षति: रानी कुमारी


रांची। युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं ओडिशा प्रदेश राजद के प्रभारी विशु विशाल के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने शोक व्यक्त किया है।
शोक संवेदना में उन्होंने कहा कि विशु विशाल ऊर्जावान और कर्मठ युवा नेता के साथ-साथ सर्व समाज के एक सजग प्रहरी थे। उनका अकस्मात निधन राजद सहित सम्पूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। पार्टी को सशक्त बनाने के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
रानी कुमारी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की कामना की।

You Might Also Like
ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में प्रशासन, आवास योजना की होगी पुनः समीक्षा
आज तालाटांड पंचायत के दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड विकास...
मर्कज अदब-ओ-साईस और हलका अदब अंजुमन तहरीक उर्दू के संयुक्त दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) और सेमीनार का आयोजन
रांची: मर्कज अदब-ओ-साईस और हल्के अदब अंजुमन तहरीक उर्दू ने आज, रविवार, 21 जून को मौलाना अबुल कलाम आजाद हॉल,...
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...







