खानकाह मजहरिया मुनअमिया मे ईद मिलन समारोह का आयोजन
लोगो ने एक दूसरे से गले मिल कर दी ईद की बधाई
रांची। प्रेम और भाईचारगी का संदेश देते हुए खानकाह मजहरिया मुनअमिया फिरदौस नगर डोरंडा मे खानकाह के सज्जादा नशी मौलाना सैय्यद शाह अल्कमा शिबली कादरी ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमे सैकड़ों की संख्या मे लोगो ने शिरकत किया और एक दूसरे से गले मिल कार ईद की मुबारकबाद और बधाई दिया।वही मौके पर पहुंचे समाजसेवी आजम अहमद को खानकाह के सज्जादा नशी अल्कमा शिबली कादरी ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर सैय्यद मौलाना अल्कमा शिबली कादरी ने कहा कि ईद आपसी सौहार्द और भाईचारे का पर्व है अतः ऐसे मिलन समारोह के आयोजन से लोगो के बीच से दूरियां घटती है और आपस मे नज़दीकियां और मुहब्बत बढ़ती है। लोग अपने घरों मे गरीब,यतीम और असहाय लोगों को भी बुला कर इज्जत दें और उन्हे भी ईद का सेवई खिलाएं और ईद का तोहफे दे। लोगो के साथ आपसी भाईचारगी और मोहब्बत पेश करे। मौके पर वार्ड 49 पार्षद जमीला खातून,शाहिद खान, कामरान, मो कमरू, मो नेयाज,
फारूक इदरीसी,अशरफ रजा, मौलाना इसराइल खालिद,नसीम आदि थे।

You Might Also Like
“विश्व महिला दिवस पर 43 संघर्षशील महिलाओं को लहू बोलेगा ने सम्मानित किया”
लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने विश्व महिला दिवस सह होली मिलन पर थैलेसीमिया/सिकल सेल...
अमरीका – इजराइल सम्राज्यवाद के विरोध में American – Israil Product का बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित
अमेरिका-इज़राइल गठजोड़ की गुंडागर्दी का नाश हो,अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,ईरान पर अमेरिकी-इज़राइल हमलें से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...
जिहाद का असली मतलब, जिहाद शब्द अरबी के “जहद” से निकला है, जिसका मतलब है संघर्ष करना, कोशिश करना, अपनी पूरी ताक़त लगाना
एडवोकेट मोहम्मद परवेज आलम की कलम से "इस्लाम में “जिहाद का असली मतलब " – एक पैगाम-दोस्तों “जिहाद” शब्द अरबी...
انجمن اسلامیہ رانچی کے سابق صدر ابرار احمد صاحب کی ہمہ گیر شخصیت و خدمات (مولانا ڈاکٹر عبیداللہ قاسمی 7004951343)
اسلام میں اعلیٰ انسان کی جو صفات بتائی گئی ہیں ان میں سے ایک اہم صفت یہ ہے کہ وہ...








