Saturday, July 27, 2024
Patna News

कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किए गए डॉ.विकास सिंह

विशेष संवाददाता
रांची/पटना।
बिहार के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.विकास सिंह को प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) द्वारा फेलोशिप से सम्मानित किया गया। बीते दिन आईटीसी रॉयल बंगाल, कोलकाता में आयोजित एक दीक्षांत समारोह में डॉ. सिंह को फेलोशिप प्रदान किया गया। सीएसआई ने इस वर्ष अपना प्लैटिनम जुबली समारोह मनाया। विदित हो कि इसमें 7 से 10 दिसंबर तक देश के सभी शीर्ष हृदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ. विकास सिंह ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय संकाय के रूप में भाग लिया। उन्हें पूर्व में अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी, सोसाइटी ऑफ कार्डियोवास्कुलर एंजियोग्राफी एंड इंटरवेंशन और एशिया-पैसिफिक सोसाइटी ऑफ इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी जैसी प्रमुख कार्डियोलॉजी सोसायटी की फैलोशिप प्राप्त हो चुका है।

कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के फैलोशिप प्राप्त होने पर डॉ.सिंह ने कहा कि हर पुरस्कार विशेष होता है और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अपने समाज और देश से मिलने वाली मान्यता अद्वितीय है।

Leave a Response