HomeRanchi Newsमौलाना आजाद कॉलेज के संचालन हॉयर मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी का नए सिरे से चुनाव कर गवर्निंग बॉडी का गठन करने का निर्णय
मौलाना आजाद कॉलेज के संचालन हॉयर मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी का नए सिरे से चुनाव कर गवर्निंग बॉडी का गठन करने का निर्णय
अंजुमन इस्लामिया की ओहदेदारों और मजलिस ए आमला के सदस्यों की रविवार को बैठक हुई। मजलिस ए आमला के सदस्य अयूब राजा खान की सदारत में हुई बैठक में मौलाना आजाद कॉलेज, अंजुमन अस्पताल समेत अन्य विभागों की समस्याओं पर चर्चा के बाद फैसला लिया गया। बैठक में मौलाना आजाद कॉलेज के संचालन हॉयर मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी का नए सिरे से गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस सोसाइटी में अंजुमन इस्लामिया के तमाम ओहदेदार व सदस्यों के अलावा शहर में शिक्षा व सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा। मौजूद लोगों ने कहा कि पुरानी सोसाइटी सालों से चुनाव नहीं किया गया है। जबकि सोसाइटी के बॉयलाज के अनुसार हर तीन साल में चुनाव कराकर सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन करना था। लेकिन एेसा नहीं किया गया। इसलिए सोसाइटी का चुनाव कराने के बाद गवर्निंग बॉडी का गठन किया जाएगा। बैठक में अपर बाजार, कर्बला चौक, डोरंडा और ईदगाह में मार्केटिंग कांप्लेक्स बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में संयुक्त सचिव मो शाहीद, नूर आलम, जावेद अख्तर, वसीम अकरम, शाहीद अख्तर, नदीम अख्तर, मो नजीब, मो नकीब, साजिद उमर समेत अन्य शामिल थे।
अस्पताल में बनाया जाएगा ओपीडी
अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में नए ओपीडी के निर्माण पर भी चर्चा की गई। महासचिव ने बताया कि पुराने ओपीडी को तोड़ दिया गया है। लेकिन फंड नहीं मिलने की वजह से उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि बैठक में ओपीडी का निर्माण कार्य अंजुमन इस्लामिया के लोग अवाम से मदद लेकर खुद कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। ओपीडी निर्माण के लिए अलग से एक कमेटी का भी गठन करने पर फैसला लिया गया।
राज्यपाल से मिलेगा अंजुमन की टीम
अंजुमन की बैठक में कहा गया कि एनसीआरटी के बुक में मौलाना अबुल कलाम आजाद के बारे में उल्लेख रहता था। लेकिन अब उसे हटा दिया गया है। इसको लेकर अंजुमन की एक टीम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद का एनसीआरटी के बुक में उल्लेख करने की मांग करेगी। साथ ही मौलाना आजाद छात्रवृति को भी फिर से शुरू करने का भी आग्रह करेगी।
धरना देगी अंजुमन की टीम
बैठक में हज यात्रा पर भी चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से झारखंड के हज यात्रियों के लिए रांची से फ्लाइट नहीं दी है। जिससे हज यात्रियों को अब कोलकाता से विमान पकड़ना होगा। जिससे उन्हें काफी परेशानी होगी। बैठक में तय किया गया कि अंजुमन की टीम रांची से फ्लाइट देने की मांग को लेकर हज हाउस के बाहर धरना देगी।

You Might Also Like
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...








