Ranchi Jharkhand

चकला पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य सह अंजुमन कमेटी के सक्रिय सदस्य फतेह आलम का इंतकाल

Share the post

जनाजे की नमाज में उमड़ा जनसैलाब,नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

ओरमांझी-चकला पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य सह वरिष्ठ समाज सेवी व चकला अंजुमन कमिटि के सक्रिय वर्तमान सदस्य फतेह आलम 60 वर्षिय का बीते रात 11:20 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले एक साल से कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे। जिनका इलाज बड़े शहरों में अनुभवी डॉक्टरों की टीम कि टीम की देख रेख में चल रहा था। मुंबई के बाद इरबा स्थित कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था। फतेह आलम वरिष्ठ समाज सेवी होने के कारण वे हमेशा गरीबों जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आगे रहते थे। चकला पंचायत के विकास कार्यों में उनका सराहनीय योगदान रहा। चकला पंचायत के दो बार वार्ड सदस्य रहने से उनके कार्यों से लोग काफी खुश थे। चकला पंचायत में अनेकों सड़क पुल पुलिया मनरेगा योजना सहित महत्वाकांक्षी योजनाओं का धरातल पर उतरने में उनका सराहनीय योगदान रहा था। जिससे लोग सदियों तक नहीं भूल पाएंगे। उनके निधन से चकला पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। फतेह आलम निधन की खबर सुन कर सैकड़ों लोग उनके आवास अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके जनाजे की नमाज और मिट्टी चकला कब्रिस्तान में हुआ जनाजे की नमाज चकला जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मुफ़्ती सनाउल्लाह अंसारी ने पढ़ाया। जनाजे की नमाज में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। उनके निधन पर विधायक राजेश कच्छप,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, झारखंड रत्न से सम्मानित मुस्तफा अंसारी ,उप प्रमुख रिजवान अंसारी,चकला मुखिया शिव नाथ मुंडा, विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल कुदूस अंसारी,कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, एससी मोर्चा के शिव टहल नायक, चकला अंजुमन के सदर मास्टर अबुल हसन अंसारी सहित सैकड़ो लोगों ने परिजनों से मिल परिजनों को सान्तवना दिया और जनाजे की नमाज और मिट्टी में शामिल रहे। मरहूम फतह आलम को नम आंखों से सुपुर्द खाक किया गया।

Leave a Response