HomeRanchi Jharkhandभाकपा राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तिखार महमूद ने नई दिल्ली में फिलीस्तीन के राजदूत अदनान मो जाबिर हैजा से भेंट कर इजराईल की बर्बर कार्रवाई पर दुख प्रकट किया
भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तिखार महमूद ने नई दिल्ली में फिलीस्तीन के राजदूत अदनान मो जाबिर हैजा से भेंट कर इजराईल की बर्बर कार्रवाई पर दुख प्रकट किया


रांची: भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने नई दिल्ली में फिलीस्तीन के राजदूत अदनान मोहम्मद जाबिर हैजा से भेंट कर इजराईल की बर्बर कार्रवाई पर दुख प्रकट किया। राजदूत श्री अदनान मोहम्मद जाबिर हैजा श्री महमूद के साथ बातचीत के क्रम में बतलाया कि सोवियत संघ एवं अमेरिका के पहल पर इजराईल और फिलीस्तीन के बीच 1988 ईस्वी में जो समझौता हुआ था, सोवियत संघ के विघटन के बाद इजराईल द्वारा उपर्युक्त समझौता का उल्लंघन किया जाने लगा और अमेरिका समझौता का अनुपालन पर बल देने के बजाय इजराईल की तरफदारी करने लगा। श्री हैजा ने बतलाया कि उपर्युक्त समझौता में वर्ष 1948 की स्थिति को फिर से बहाल करने का निर्णय हुआ है। श्री महमूद ने कहा कि एक संप्रभु फिलिस्तीन देश की स्थापना के बिना मध्य पूर्व एशिया में शांति की बात करना सही नहीं होगा।

You Might Also Like
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...







